Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

:

बमबम यादव

Thu, Mar 13, 2025
महर्षि महेश योगी जयंती समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक -एचएमपी वायरस को लेकर भी कहा- कोई चिंता की बात नहीं हल्का जुकाम होता है और तीन दिन में ठीक हो जाता है अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को अयोध्या में आयोजित महर्षि महेश योगी के 108वीं जयंती में शामिल हुए। हवन कार्यक्रम में पहुंच कर आहुतियां भी डालीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर की प्रथम वर्षगांठ की देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से राम मंदिर निर्माण में पूर्णता प्रदान हुई है। वह अद्भुद और अलौकिक है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में प्रचंड बहुमत से जीत होगी। विपक्ष का सूफड़ा साफ होगा। महाकुंभ में पूरी तैयारी हो गई है, जिसे हम लोग स्वयं देखकर के आए हैं। एक दिव्य महाकुंभ संपन्न होने जा रहा है। एचएमपी वायरस को लेकर भी कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है। हल्का जुकाम होता है और तीन दिन में ठीक हो जाता है। अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय का जो सपना देखा गया था आज वह पूरा हो रहा है, जिससे भारत के संस्कृति की एक रिसर्च करने के साथ-साथ सभी विषयों की शिक्षा भी प्राप्त होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें