Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

जगतगुरु रामदिनेशाचार्य ने सीएम योगी को झांसी पंच-शताब्दी महोत्सव का : 24 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, श्रीराम कथा व धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की

जगतगुरु रामदिनेशाचार्य ने सीएम योगी को झांसी पंच-शताब्दी महोत्सव का दिया निमंत्रण

24 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, श्रीराम कथा व धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी श्रृंखला; मुख्यमंत्री ने महोत्सव का लोगो भी किया विमोचित

यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सनातन परंपरा, संस्कृति और आस्था के संरक्षण का महापर्व है

अयोध्या। श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें झांसी में 24 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहे पंच-शताब्दी महोत्सव में सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री योगी के अयोध्या प्रवास के दौरान सरयू अतिथि गृह में हुई भेंट में जगतगुरु रामदिनेशाचार्य महाराज ने 726वीं जयंती, श्री सखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 500 वर्ष पूर्ण होने तथा श्री हनुमान प्राकटोत्सव के पावन अवसर पर प्रस्तावित महोत्सव की जानकारी दी।

महोत्सव के अंतर्गत भव्य 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, श्रीराम कथा और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंच-शताब्दी महोत्सव का आधिकारिक लोगो विधिवत विमोचन किया। उन्होंने आयोजन की भव्यता और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्ता की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया। साथ ही उन्होंने महोत्सव में भाग लेने का अपना स्नेहपूर्ण आश्वासन भी दिया।जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सनातन परंपरा, संस्कृति और आस्था के संरक्षण का महापर्व है। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा, महायज्ञ और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद और उनके संभावित आगमन इस आयोजन की गरिमा और भव्यता को और बढ़ाएगा। श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए यह अवसर अत्यंत प्रेरणादायी और स्मरणीय बनेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महोत्सव के संयोजक बुंदेलखंड योगी अर्पित दास महाराज डायरेक्टर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें