तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला 1 अक्टूबर से : अयोध्या के कबीर मठ जियनपुर महाेबरा बाजार में तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला का होगा भव्य आयोजन
admin
Tue, Sep 30, 2025
तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला 1 अक्टूबर से
अयोध्या के कबीर मठ जियनपुर महाेबरा बाजार में तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला का होगा भव्य आयोजन
पूरे देश से जुटेंगे कबीर पंथी, होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम
अयाेध्या। विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अयोध्या के कबीर मठ जियनपुर महाेबरा बाजार में तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला का आयोजन किया गया है। यह मेला कबीर मठ के संस्थापक स्वरूपलीन सद्गुरु रामसूरत साहेब एवं निर्माण कर्ता उदार साहेब की पुण्य स्मृति में आयाेजित है। जाे मठ का परंपरागत कार्यक्रम है, जिसमें देश के काेने-काेने से संत-महंत तथा भक्तगण शामिल हाेंगे। तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला का शुभारंभ 1 अक्टूबर व समापन 3 अक्टूबर को किया जायेगा। इस अवसर पर मेला के आयाेजक श्रीकबीर धर्म मंदिर सेवा समिति एवं कबीर मठ जियनपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष महंत उमाशंकर दास ने बताया कि कबीर मठ में एक अक्टूबर अश्विन शुक्ल पक्ष नवमी तिथि से तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि रूप में संत कबीर समाधि स्थली मगहर संतकबीर नगर पीठाधीश्वर आचार्य प्रवर विचार साहेब, कबीर मंदिर जियनपुर के उपाध्यक्ष संत निहाल साहेब बड़हरा गाेंडा, कबीर मंदिर सूरत गुजरात के महंत देवेंद्र साहेब, साेनभद्र के आचार्य विवेक दास साहेब माैजूद रहेंगे। इसके अलावा उच्च न्यायालय लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता एमबी सिंह, किछाैछा दरगाह अंबेडकरनगर के किछाैछवी समाजसेवी हजरत सैय्यद इरफान मियां, संत निर्मल साहेब सीवान बिहार मुख्य वक्ता के रूप में हाेंगे। ताे वहीं विशिष्ट अतिथि में विशेष सचिव उत्तर प्रदेश राजेंद्र कुमार गाैतम, केजीएमयू लखनऊ के प्राेफेसर जितेंद्र राव शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कासु. साकेत पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामचंदर वर्मा एक अक्टूबर को दाेपहार 2 बजे करेंगे। संचालन कबीर धर्म सेवा समिति जियनपुर के कार्यवाहक मंत्री विवेक ब्रह्मचारी द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम के क्रम में तीनाें दिन सुबह बीजक पाठ हाेगा। उसके बाद दाेपहार में विचार गाेष्ठी और सायंकाल भजन संध्या का कार्यक्रम है। तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला काे सफल बनाने में रविंद्र दास, हेमंत दास, श्री भानु प्रताप वर्मा इंटर कालेज हनुमत नगर के प्राचार्य निर्मल वर्मा, लल्लन यादव, युवराज दास, रामलाल दास, भुवनेश्वर दास, राधेश्याम दास, नरसिंह दास, खिलेंद्र दास, रामअभिलाष वर्मा, अमरनाथ वर्मा, राकेश वर्मा, राजगाेपाल वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, एडवोकेट एहतेशाम व संदीप पांडेय, बब्लू वर्मा, अशाेक वर्मा, प्रेम वर्मा, राजाराम वर्मा, गजराज यादव, अमरनाथ यादव, मुलायम यादव, अजीत यादव, अभिषेक यादव, पुष्कर यादव, रामनाथ वर्मा, मंशाराम वर्मा आदि लगे हुए हैं। कबीर मेला की तैयारियों काे अंतिम रूप दे दिया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन