Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: झूलन में आज सज धज के युगल सरकार बैठे हैं...

बमबम यादव

Sat, Aug 10, 2024
सियारामकिला झुनकी घाट व राजगोपाल मंदिर में झूलनोत्सव अपने चर्मोत्कर्ष पर अयोध्या। श्रावण शुक्ल तृतीया से अयोध्याधाम के मठ-मंदिरों में प्रसिद्ध झूलन महोत्सव की शुरूवात हो गई है। जो शनै-शनै अपने चरम पर पहुंच रहा है। झुनझुनिया बाबा की तपोस्थली मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित प्रसिद्ध पीठ श्री सियारामकिला झुनकी घाट में श्रावण शुक्ल तृतीया से झूलन महोत्सव प्रारंभ है। जो रक्षाबंधन तक अपने चर्मोत्कर्ष पर रहेगा। झुनकी घाट में प्रतिदिन सायंकाल भोग, आरती-पूजन बाद युगल सरकार के झूलन की सुभव्य झांकी सज रही है। जिसे पीठ के श्रीमहंत करुणानिधान शरण जी महाराज अपना सानिध्य प्रदान कर रहे हैं। नामचीन कलाकार अनेकानेक झूलन के पद्म झूलन में आज सज धज के युगल सरकार बैठे हैं..। आजु तो अवध सैयां झमकि झूलाऊंगी, मीठी मीठी तान गाय मंद मंद मुसुकाय। झोंकन को मारि हिय... मन आपनो री.. आदि गाकर महोत्सव में चार-चांद लगा रहे हैं। कलाकारों द्वारा मठ में प्रतिदिन झूलन की महफिल सजाई जा रही। जिससे साधु-संत से लेकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान के झूलन झांकी का दर्शन कर भक्तजनों ने अपना जीवन कृतार्थ किया। सियारामकिला पीठाधीश्वर श्रीमहंत करुणानिधान शरण महाराज ने कलाकारों को न्यौछावर भेंट किया। इसी तरह छोटी देवकली में स्थित प्रसिद्ध पीठ राजगोपाल मंदिर में सीताराम शरण महाराज के दिशा-निर्देशन में झूलन महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। मंदिर में सायंकाल ठाकुरजी के भोग, आरती-पूजन बाद झूलन सरकार की दिव्य झूलन झांकी सजाई जा रही है। जिसका सिलसिला देररात्रि तक चलता है। युगल सरकार के झूलन झांकी का दर्शन कर साधु-संत, भक्तजन अपना जीवन सार्थक बना रहे हैं। पीठ के व्यवस्थापक सर्वेश्वर दास शरद जी महाराज एवं कलाकारो द्वारा आई तीज सुहावन प्यारी, सिया जू पहिरिन लहरिया सारी... जैसे आदि अनेकानेक झूलन के पद्य गाकर भावविभोर हो रहे हैं। झूलन के पद्य सुनकर उपस्थित साधु-संत से लेकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। जो खुशी से झूमने को आतुर दिखे। भक्तजन अपनी सुध-बुध खोकर युगल सरकार के झूलनोत्सव पर झूम रहे हैं। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें