Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मुलायम को पीएम ना बना पाने का अफसोस, अखिलेश को बनाएंगे सीएम व पीएम : 2027 में सरकार बनाएगी अखिलेश यादव की समाजवादी फौज : पारसनाथ यादव

मुलायम को पीएम ना बना पाने का अफसोस, अखिलेश को बनाएंगे सीएम व पीएम : अवधेश प्रसाद
2027 में सरकार बनाएगी अखिलेश यादव की समाजवादी फौज : पारसनाथ यादव

अयोध्या। शुक्रवार को मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था व्यस्त हो चुकी है,जंगलराज कायम हो गया है। आज प्रदेश में महंगाई,भ्रष्टाचार बेरोज़गारी,हत्या, चोरी,लूट व महिला सम्बन्धी अपराध चरम सीमा पर है। कानून का राज खत्म हो गया। प्रदेश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। सभी कार्यकर्ता अभी से ही अपने अपने बूथों पर जुट जाएं। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री न बना पाने का अफसोस है लेकिन अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और इस देश का प्रधानमंत्री जरूर बनाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कर एक एक वोट को मतदाता सूची में शामिल कराने का काम करे। पारसनाथ यादव ने कहा 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए समाजवादी फ़ौज तैयार है। समाजवादी फ़ौज इस बार अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायेगी। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीराज यादव ने की। कार्यक्रम को बख्तियार खान, वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,माखनलाल यादव, रामजी पाल, साहबलाल यादव,हरिबक्श सिंह, राम लहू यादव, महेश शर्मा, धमाशादीन, महेंद्र यादव, महेश शर्मा, रामधनी, लालदेव चौरसिया,मिशन यादव, सिराज अहमद, सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें