Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हिंदुओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं, पूरे राष्ट्र के हिंदू एक हो, अब हमे ताकत दिखानी है': मामा दास

बमबम यादव

Tue, Aug 13, 2024
रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत मामा दास ने बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार से बेहद खफा होकर कहा, इस पर तत्काल कार्रवाई हो अयोध्या। बांग्लादेश के हालात को लेकर रामनगरी अयोध्या के प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी के इमली बगिया में नागा साधुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागा संतों ने बांग्लादेश के हालात पर चिंता जताई।बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के धार्मिक स्थल पर हिंसक घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान देश के विपक्षी नेताओं द्वारा दिए गए बयान पर भी पलटवार किया है। कहा कि ऐसी भाषा देश का माहौल बिगड़ने की सोची समझी साजिश के तहत बोली जा रही है। बैठक की अध्यक्षता हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास जी महाराज ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महंत मामा दास जी महाराज ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश की हालात जल्द सामान्य हो यह भारत के हर जन मानस का मानना है। भारत पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है और ऐसे गंभीर हालत में भी भारत अपने पड़ोसी धर्म के तहत बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा है। इसके अलावा बांग्लादेश के अलग-अलग जगह से आ रही हिंदू और सिख धार्मिक स्थलों की हिंसक घटनाओं पर नाराजगी जताई और गठित अंतरिम सरकार से अपील करते हुए कहा कि वहां पर धर्मनिरपेक्षता के आधार पर सबके हित और सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। मामा दास जी ने कहा कि आपदा विपदा में भारत ने हमेशा से ही दुनिया को राहत प्रदान करने के लिए तत्परता दिखाई है और यह स्पष्ट बताता है कि भारत एक जिम्मेदार और समर्थ्यवान देश है। देश में बैठे कुछ नेता भारत का माहौल खराब करने के उद्देश्य से गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। किसी अन्य देश के लोकतांत्रिक अस्थिरता को भारत के हालात से तुलना करते हैं। ऐसे लोगों को सीधे तौर पर चेतावनी देना चाहूंगा कि भारत को अस्थिर करने का प्रयास न किया जाए, नहीं उन्हें हमारा सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। नागा लवकुश दास जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश के और राष्ट्र के हिंदू एक हो जाओ अब समय आ गया है हमको अपनी ताकत दिखानी है।मैं यहां कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा कि पूरे विश्व में किसी भी हिंदू पर जो कोई भी अत्याचार हो। नागा सूर्य भान दास जी ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा, पूरे राष्ट्र के हिंदू एक हो, अब हमे ताकत दिखानी है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य महंत डा महेश दास जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश के और राष्ट्र के हिंदू एक हो जाओ अब समय आ गया है हमको अपनी ताकत दिखानी है।मैं यहां कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा कि पूरे विश्व में किसी भी हिंदू पर जो कोई भी अत्याचार हो। उन्होंने कहा अगर हम हम लोग ऐसे ही जातियों में बटते रहेंगे, तो यह लोग हम पर अत्याचार करते रहेंगे। अब हमें बटना नहीं है एक होना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें