Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या एकेडमी में संस्थापिका श्रीमती नीरजा मिश्रा की 10वीं पुण्यतिथि : अयोध्या एकेडमी विद्यालय तमाम गरीब घरों के बच्चे को नि: शुल्क शिक्षा दे रही है जो प्रशंसनीय है:रामभूषणदेवाचार्य

अयोध्या एकेडमी में संस्थापिका श्रीमती नीरजा मिश्रा की 10वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

अयोध्या एकेडमी विद्यालय तमाम गरीब घरों के बच्चे को नि: शुल्क शिक्षा दे रही है जो प्रशंसनीय है:रामभूषणदेवाचार्य

विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक दिन मां के नाम थीम पर  सामूहिक गीत प्रस्तुत किया

अयोध्या। रामनगरी के प्रतिष्ठित स्कूल अयोध्या एकेडमी के प्रांगण में प्रबंधक प्रदीप तिवारी द्वारा आयोजित विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती नीरजा मिश्रा की 10वीं वार्षिक पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर दशरथ राज महल बड़ा स्थान के पीठाधीश्वर बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज के कृपापात्र शिष्य मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीअर्जुनद्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य महाराज ने कहा कि अयोध्या एकेडमी विद्यालय आज निरंतर प्रगतिशील है और यहां पर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है। इसकी नींव श्रीमती नीरजा मिश्रा जी ने रखी थी  जिनकी आज हम सब 10 पुण्यतिथि मना रहें हैं। हम सब सौभाग्यशाली है जो ऐसे महान पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि दे रहें। उन्होंने कहा कि श्रीमती नीरजा मिश्रा जी के सपनों को आज भी प्रदीप तिवारी सभी के जेहन में जिंदा कर रखे हैं। अयोध्या एकेडमी विद्यालय में तमाम गरीब घरों के बच्चे नि: शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहें हो जो प्रशंसनीय है। मेरा आशीर्वाद प्रदीप तिवारी व अयोध्या एकेडमी विद्यालय परिवार के साथ सदैव है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीअर्जुनद्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य महाराज,आरपी मिश्रा, करुणाकर पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह, कालिका प्रसाद मिश्रा पूर्व बार एसोसिएशन फैजाबाद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने आए हुए सम्मत मेहमानों का स्वागत अंग वस्त्र एवं श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार तिवारी ने श्रीमती नीरजा मिश्रा जी के जीवन चरित्र पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक दिन मां के नाम थीम पर  सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। सभी उपस्थित लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सौम्या अचारी द्वारा सभी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद उद्बोधन के उपरान्त सभा को समाप्त करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर डॉ शिवेंद्र सिन्हा, एडवोकेट पवन कुमार पाण्डेय, पवन तिवारी, जनपद अयोध्या के सभी प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रबंधक चन्द्र प्रकाश तिवारी, विशी छाबड़ा, बृजेश यादव, एडवोकेट एहतेशाम आदि गणमान्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें