Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

राधिका सेवा ट्रस्ट ने कंबल वितरण कर की लोगों की सेवा : अयोध्या धाम सेवा, त्याग और करुणा की भूमि, यहां मानवता की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया: महंत सूर्यभान दास

राधिका सेवा ट्रस्ट ने कंबल वितरण कर की लोगों की सेवा

अयोध्या धाम सेवा, त्याग और करुणा की भूमि, यहां मानवता की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया: महंत सूर्यभान दास

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच असहायों व गरीबों को राधिका सेवा ट्रस्ट हनुमानगढ़ी की ओर से कंबल वितरण किया गया

अयोध्या। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच असहायों व गरीबों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राधिका सेवा ट्रस्ट हनुमानगढ़ी अयोध्या की ओर से कंबल वितरण अभियान चलाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत सूर्यभान दास के नेतृत्व में यह सेवा कार्य आधी रात को किया गया, जब ठंड का प्रकोप अपने चरम पर था। इस दौरान अयोध्या धाम के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

महंत सूर्यभान दास ने बताया कि ठंड के मौसम में सबसे अधिक कठिनाई उन लोगों को होती है, जो फुटपाथों, मंदिर परिसर, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर रात बिताने को मजबूर होते हैं। ऐसे लोगों को शीतलहर से बचाने के उद्देश्य से ट्रस्ट की ओर से मां सरयू के पावन तट, राम की पैड़ी, श्रीराम अस्पताल परिसर और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों को चिन्हित कर वहां कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आधी रात के समय इन स्थानों पर पहुंचकर सेवा करना इसलिए आवश्यक था, क्योंकि उसी समय ठंड सबसे ज्यादा सताती है।

कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में निराश्रित, बुजुर्ग, महिलाएं और मजदूर लाभान्वित हुए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया। कई लोगों ने ठंड से बचाव के लिए की गई इस पहल की सराहना करते हुए महंत सूर्यभान दास और राधिका सेवा ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

महंत सूर्यभान दास ने कहा कि अयोध्या धाम सेवा, त्याग और करुणा की भूमि है। यहां मानवता की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन नहीं जी पाता, तब तक सेवा कार्यों की आवश्यकता बनी रहती है। राधिका सेवा ट्रस्ट इसी उद्देश्य के साथ लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम करता आ रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि ठंड के पूरे मौसम में कंबल वितरण का यह अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की भी योजना है। ट्रस्ट का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे और सभी को राहत मिल सके।

इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, साधु-संतों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने रात के समय ठंड की परवाह किए बिना सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग किया। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। राधिका सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया यह कंबल वितरण अभियान न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना का संदेश भी देता नजर आया। इस मौके पर मामा दास, लवकुश दास,राजकुमार दास,विवेक दास, अभय दास सहित कई लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें