Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी : डॉ. निर्मल खत्री : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी : डॉ. निर्मल खत्री

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
अयोध्या। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती आज कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी न केवल भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे बल्कि वे आधुनिक भारत के शिल्पकार भी थे। उनके कार्यकाल में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति, दूरसंचार व्यवस्था का विस्तार, पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिनका लाभ आज पूरे देश को मिल रहा है। डॉ. खत्री ने उन्हें मृदुभाषी, दूरदर्शी और प्रगतिशील नेता बताते हुए कहा कि उनकी सोच आने वाली पीढ़ियों को हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया और गरीब, किसान, नौजवान तथा महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कीं। संचालन कर रहे महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने भारत में सूचना क्रांति के अग्रदूत, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश को आधुनिक दृष्टि दी और भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत कर लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था को साकार किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, राजकुमार पांडे , राम अवध पासी, अनिल तिवारी बसंत मिश्रा अशोक कनौजिया हरजीत सिंह सलूजा शैलेंद्र मणि पांडे नाजिश फातिमा, भीम शुक्ला, राकेश तिवारी ,विकास मिश्रा, अवध बिहारी लाल, अशोक कुमार शर्मा, कवींद्र साहनी,धीरेंद्र नाथ वर्मा डॉक्टर विनोद गुप्ता, उमेश उपाध्याय, दानिश जिया, अशोक राय प्रेम कुमार पांदेय, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद शेर खान, आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें