Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

नो वेरिफिकेशन का खतरा, रामनगरी में घूम रहे 'अनजान चेहरे' : अयोध्या में सुरक्षा पर बड़ा सवाल, स्विगी, जोमैटो और ब्लैकिट के सैकड़ों डिलीवरी बॉय पुलिस रिकॉर्ड से बाहर

Nitish Shrivastava

Sat, Aug 23, 2025

नो वेरिफिकेशन का खतरा, रामनगरी में घूम रहे 'अनजान चेहरे

अयोध्या में सुरक्षा पर बड़ा सवाल, स्विगी, जोमैटो और ब्लैकिट के सैकड़ों डिलीवरी बॉय पुलिस रिकॉर्ड से बाहर

सवालों के घेरे में कंपनियां और पुलिस

कौन हैं ये डिलीवरी बॉय ?

किस शहर या राज्य से आए हैं?

कब से अयोध्या में डिलीवरी कर रहे हैं?

क्या इनमें से किसी का क्रिमिनल बैकग्राउंड है?

अयोध्या। रामनगरी की गलियों से लेकर मंदिर मार्ग तक, दिन-रात सैकड़ों डिलीवरी बॉय खाना, पार्सल और अन्य सामान पहुंचाने में लगे रहते हैं। इनमें स्विगी, जोमैटो और ब्लैकिट जैसी कंपनियों के डिलीवरी पार्टनर भी शामिल हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से अधिकांश का अब तक पुलिस सत्यापन तक नहीं हुआ है।

पुलिस के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है। कंपनियां भी अपने कर्मचारियों के वेरिफिकेशन को लेकर चुप्पी साधे बैठी हैं। अपराध की दुनिया में ऐसे 'अनजान चेहरे' किसी सोने की चाबी से कम नहीं। बिना वेरिफिकेशन के घूमते ये लोग किसी भी बड़े अपराध की योजना बनाकर आसानी से उसे अंजाम दे सकते हैं चोरी, रेकी, स्मगलिंग या यहां तक कि किसी हाई प्रोफाइल टारगेट पर हमला।

राममंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक रोज आते हैं। इतनी भीड़ में बिना पहचान के घूमना, किसी भी असामाजिक तत्व को भीड़ में छुपने का आसान मौका देता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें