Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारी आश्रम ने मुस्लिम बहुल जगनपुर में कोविदार वृक्ष रोपित, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

रामकथा और श्रीमद्भागवत कथा की रसधारा से गूंज रहे मठ-मंदिर, संतों ने बताया मर्यादा और भक्ति का महत्व

पुरुषोत्तम मास पर रामनगरी के मणिराम दास छावनी स्थित धर्म मंडप में छाया रामकथा का उल्लास 

मणिराम दास छावनी और सावर्थिया सेवा सदन में कथा व्यासों ने बताया— श्रीराम का जीवन आदर्श मानवता का मार्गदर्शन, निष्काम

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रामराज्य संकल्प वृक्ष अभियान को मिल रहा जनसमर्थन : ब्रह्माकुमारी आश्रम ने मुस्लिम बहुल जगनपुर में कोविदार वृक्ष रोपित, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

रामराज्य संकल्प वृक्ष अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

ब्रह्माकुमारी आश्रम ने मुस्लिम बहुल जगनपुर में कोविदार वृक्ष रोपित, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

अयोध्या। रामराज्य की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “राम राज्य संकल्प वृक्ष” अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्र जगनपुर में कोविदार वृक्ष का रोपण किया गया। इस अवसर पर गांव के युवाओं, मातृशक्ति और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए व्यसन मुक्त, संस्कारित और पवित्र जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से उभरा।

अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि कोविदार वृक्ष केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, शौर्य और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोविदार अयोध्या राजवंश का राजचिह्न रहा है। इक्ष्वाकु वंश के राजध्वज पर भी यह चिह्न अंकित रहता था, जिसे विजय, आरोग्य और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस वृक्ष को रामराज्य की अवधारणा से जोड़कर जनजागरण अभियान के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बताया गया कि अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर लहरा रहे ध्वज पर भी कोविदार का चिह्न अंकित है। इसी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़े बीके मुकेश, इंजीनियर रवि, चंद्रशेखर और प्रवीण इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। उनकी पवित्र संकल्पना अब धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है। अभियान के दौरान लोगों को न केवल वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें नशे से दूर रहने, परिवार और समाज में संस्कारों को मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

बीके मुकेश ने बताया कि अभियान का लक्ष्य जिले की 963 ग्राम सभाओं में कोविदार वृक्ष का रोपण करना है। उन्होंने कहा कि यह केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान है। इसके माध्यम से समाज को व्यसन मुक्त, नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से युक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 100 ग्राम सभाओं में राम राज्य संकल्प वृक्ष लगाए जा चुके हैं। कई गांवों में लोगों ने स्वयं आगे आकर इस अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई है। खास बात यह रही कि जगनपुर जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि आने वाले समय में इसे और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि रामराज्य की आदर्श अवधारणा को समाज में व्यवहारिक रूप से स्थापित किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें