Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सांसद के साथ आए पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय : दीपोत्सव में सांसद को आमंत्रण ना देने का मामला

सांसद के साथ आए पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय

दीपोत्सव में सांसद को आमंत्रण ना देने का मामला

अयोध्या: सांसद अवधेश प्रसाद को दीपोत्सव पर आमंत्रण न देने को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय सामने आए हैं। पूर्व विधायक में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सांसद की आपत्ति के बाद पार्टी में पहले ऐसे पूर्व विधायक हैं जो सांसद के साथ इस मुद्दे पर खड़े हो गए हैं। दीपोत्सव 19 अक्टूबर को था। यह प्रदेश सरकार का आयोजन है जिसे प्रशासनिक अमले के सहयोग से संपन्न कराया जाता है। सांसद को इसका आमंत्रण नहीं मिला। सांसद पहले ही आमंत्रण ना मिलने को लेकर आपत्ति जता चुके हैं। दीपोत्सव के 48 घंटे बाद ही पूर्व विधायक सामने आये हैं। बाबरी ध्वंस के समय भी पूर्व विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे। नाराज जनता ने उन्हें मुल्ला कहना शुरू कर दिया लेकिन वह विचलित नहीं हुए। सैफई परिवार के विश्वसनीय बने रहे। मुलायम सिंह यादव के ही विश्वसनीय नहीं, उनके वारिस अखिलेश यादव के भी वह भरोसेमंद माने जाते हैं।

पूर्व विधायक ने कहाकि सरकार, सत्ता व विपक्ष के सहयोग से चलती है। लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को शून्य नहीं माना गया है। कहाकि भारतीय जनता पार्टी अयोध्या लोकसभा सीट की हार का बदला अखिरकार समाजवादी पार्टी व सांसद अवधेश प्रसाद से कब तक लेगी। प्रदेश सरकार व प्रशासन को सांसद से खेद जताना चाहिये जिससे भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें