Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी में झुकाया शीश : मुख्यमंत्री ने संतों से की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम,महंत हेमंत दास भेंट किया स्मृति चिन्ह

सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी में झुकाया शीश

मुख्यमंत्री ने संतों से की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम,महंत हेमंत दास भेंट किया स्मृति चिन्ह

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने यहां विकास की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया। सीएम योगी रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की। सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना। हनुमानगढ़ी में श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास ने सीएम योगी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर महंत राजेश दास पहलवान,महंत बलराम दास, पुजारी रमेश दास, राजू दास मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें