Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री सीताराम विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न : जानकीघाट स्थित श्री सीता निवास मंदिर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति, संतों का अभिनंदन और बड़ी संख्या में

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री सीताराम विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

गुरु पूजन व भंडारे के साथ महोत्सव का हुआ समापन

जानकीघाट स्थित श्री सीता निवास मंदिर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति, संतों का अभिनंदन और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

अयोध्या। रामनगरी के जानकीघाट स्थित श्री सीता माता मंदिर (सीता निवास) में आयोजित भगवान श्रीसीतारामजी की भव्य मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को गुरु पूजन एवं वृहद भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। चार जुलाई से प्रारंभ हुए पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति नौ जुलाई को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर रामनगरी के संत-महात्माओं का सम्मान एवं अभिनंदन भी किया गया।

महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भव्य सौंदर्यीकरण किया गया। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में भगवान श्रीसीतारामजी के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह आयोजन श्रीसीता निवास सेवा ट्रस्ट, प्रमोदवन जानकीघाट के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सीता निवास पीठाधीश्वर महंत अवनीश दास ने की। महोत्सव में साकेतवासी महंत त्रिवेणी दास महाराज के शिष्य परिकर भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।

समापन समारोह में श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, डांडिया मंदिर के पीठाधीश्वर महंत गिरीश दास, महंत छवि राम दास, महंत मनीष दास, महंत शशिकांत दास तथा महंत जयराम दास सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा परमानन्द महाराज, आचार्य ओमजी, आचार्य श्यामभूषण, महाराज दयाशंकर, सूरज दास, दुर्गेश दास, आश्रम परिवार के सदस्य, ट्रस्ट पदाधिकारी, शिष्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। समापन अवसर पर आयोजित वृहद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें