Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

संत कृपा से ठाकुर जी की कृपा भी मिलती है: मलूकपीठाधीश्वर : मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल श्री राम महायज्ञ में पहुंचे व्यास पीठ पर विराजमान स्वामी राजेंद्र दास

संत कृपा से ठाकुर जी की कृपा भी मिलती है: मलूकपीठाधीश्वर

मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल श्री राम महायज्ञ में पहुंचे व्यास पीठ पर विराजमान स्वामी राजेंद्र दास महाराज और जगतगुरु वल्लभाचार्य जी महाराज का पूजन अर्चन किए

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या स्थित श्रीरामहर्षण मैथिली सख्य पीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट एवं श्रीरामहर्षणम चारुशीला मंदिर, जानकी घाट में चल रहा ऐतिहासिक श्रीराम महायज्ञ, रामार्चा पूजन एवं रामनाम जप अनुष्ठान भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहा है। सुबह के सत्र में यज्ञ में आहुति और रामार्चा का पूजन किया जा रहा है, जबकि शाम के सत्र में मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज की कथा श्रवण से संत-महंत और भक्तजन भावविभोर हो रहे हैं।

 शुक्रवार की कथा में स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि यदि कोई संत के दर्शन या उन्हें घर बुलाना चाहता है तो पहले देव लक्ष्यणा गाय की सेवा अवश्य करे। उन्होंने कहा कि संत सेवा से ही सब सुख प्राप्त होते हैं और संत कृपा से ठाकुर जी की कृपा भी मिलती है। महाराज ने वृंदावन के महात्माओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां आज भी सैकड़ों वर्ष के संत निरंतर सेवा में रत हैं।कार्यक्रम में रंग महल पीठाधीश रामशरण दास महाराज, हनुमानगढ़ी के महंत गौरी शंकर दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत राम लखन दास सहित सैकड़ों संत-महंत और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह अनुष्ठान श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य महाराज के सान्निध्य में 14 अक्टूबर तक चलेगा। मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल श्री राम महायज्ञ में पहुंचे व्यास पीठ पर विराजमान स्वामी राजेंद्र दास महाराज और जगतगुरु वल्लभाचार्य जी महाराज का पूजन अर्चन किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें