Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

विश्व शांति के संकल्प के साथ अयोध्या पहुंचे विजय जॉली, 101 सदस्यीय दल : सिंगापुर सहित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सहभागिता, रामलला दर्शन और सरयू आरती में होंगे शामिल

Nishant Thakur

Fri, Apr 10, 2026

विश्व शांति के संकल्प के साथ अयोध्या पहुंचे विजय जॉली, 101 सदस्यीय दल करेगा हवन-यज्ञ

सिंगापुर सहित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सहभागिता, रामलला दर्शन और सरयू आरती में होंगे शामिल

अयोध्या। दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष विजय जॉली अपने 101 सदस्यीय दल के साथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उनके साथ चार श्रद्धालु सिंगापुर से भी आए हैं। दो दिवसीय इस धार्मिक दौरे का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति के लिए हवन-यज्ञ एवं पूजन करना है।

प्रेस वार्ता के दौरान विजय जॉली ने बताया कि उनका जुड़ाव श्री राम आंदोलन से बचपन से रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 में उन्हें राम चबूतरे पर सेवा करने का अवसर मिला था, उस समय वे लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ जुड़े रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने 157 देशों का जल एकत्रित कर प्रभु श्रीराम के अभिषेक हेतु समर्पित किया था, जिसमें कई देशों के लोग शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि अयोध्या प्रवास के दौरान सभी श्रद्धालु राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री राम लला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना, गुप्तार घाट पर दर्शन तथा सरयू नदी की आरती में भी भाग लेंगे।

विजय जॉली ने कहा कि इस धार्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि हवन-यज्ञ के माध्यम से वैश्विक कल्याण और मानवता की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

इस दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालु एक साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे और अयोध्या की पवित्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक नगरी अयोध्या में इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। उनके साथ बृजेंद्र यादव, शालू, आइशा भी मौजूद रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें