Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

कचहरी परिसर में लावरिस झोले से असलहा व कारतूस बरामद : जिला जज, जिलाधिकारी व एसएसपी ने पुलिस बल के साथ कचेहरी परिसर का किया निरीक्षण

कचहरी परिसर में लावरिस झोले से असलहा व कारतूस बरामद

जिला जज, जिलाधिकारी व एसएसपी ने पुलिस बल के साथ कचेहरी परिसर का किया निरीक्षण

यशभद्र सिंह उर्फ़ मोनू की होनी थी गवाही और मिला अवैध असलहा

मोनू सिंह (सोनू-मोनू वाले ) पर इससे पहले 2014 में भी अयोध्या कचहरी में भी हो चुका है प्राण घातक हमला

अयोध्या। कचेहरी परिसर में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैंग मिला। बैग से दो अवैध असलहे तथा कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद जिला जज रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने पुलिस बल के साथ कचेहरी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचेहरी व कलेक्टेट परिसर के सभी एंट्री प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। तैनात सुरक्षा कर्मियों को अधिक मुस्तैद रहने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि कचेहरी परिसर में वाहनों के सख्ती से अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए के लिए कहा गया है। कचेहरी में प्रवेश करने वालों के बैग की चेकिंग गहराई से करने की आवश्यकता है। और अधिक सर्विलांस की जरूरत है। परिसर में इंटी प्वाइंट के अलावा अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। एसएसपी ने बताया कि अधिकारियों के कचेहरी की सुरक्षा कड़ी करने को लेकर चर्चा की गई। मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। खास बात यह रही कि आज ही के दिन यशभद्र सिंह उर्फ़ मोनू की होनी थी गवाही इसके लेकर आज पेशी होनी थी और उस पर ये अवैध असलहा बहुत कुछ कहता नजर आ रहा है। बता दे 2014 में मोनू सिंह (सोनू-मोनू वाले ) पर इससे पहले भी अयोध्या कचहरी में हो चुका है प्राण घातक हमला। अब देखना है आखिर ये अवैध हथियार कचेहरी में कैसे पहुंचा।

बार एसोशिएशन के अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने कहा कि घटना गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों की चूक है। मामले में मंडलायुक्त, डीएम तथा जिला जज से मुलाकात की जाएगी। जिसमें बाद बार की बैठक की जाएगी। मामले ने कचहरी के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। यहां 22 सितंबर 2007 को यहां सिलसिलेवार बम धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा था। जिसके बाद सुरक्षा को अभेद्य बनाने का दावा किया गया था। जगह-जगह मेटल डिटेक्टर लगाए गए और कड़ी तलाशी की व्यवस्था की गई। वाहनों के अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन वक्त बीतने के साथ सतर्कता ढीली पड़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें