Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

श्री मणिरामदास छावनी के धर्ममंडपम में रामकथा का हुआ आगाज : महोत्सव केवल भक्ति का अवसर नहीं, बल्कि समाज को धर्म, नीति और आदर्श जीवन की प्रेरणा देने वाला महापर्व

श्री मणिरामदास छावनी के धर्ममंडपम में रामकथा का हुआ आगाज

211 श्रीराम चरित मानस मूलपाठ एवं श्रीरामकथा महोत्सव के साथ एक बार फिर धर्ममंडपम हो गया गुलजार

महोत्सव केवल भक्ति का अवसर नहीं, बल्कि समाज को धर्म, नीति और आदर्श जीवन की प्रेरणा देने वाला महापर्व

महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व धर्ममंडपम सेवा ट्रस्ट के व्यवस्थापक विनय शुक्ला और मैनेजर विष्णु शुक्ला के हाथों में

अयोध्या। श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगने जा रही है। यहां 211 श्रीराम चरित मानस मूलपाठ एवं श्रीरामकथा महोत्सव 29 अगस्त शुक्रवार से आरंभ होकर 6 सितम्बर, शनिवार तक आयोजित होगा। नौ दिनों तक श्रद्धालुगण प्रभु श्रीराम के आदर्शों से अनुप्राणित होंगे और कथा रसवर्षा का आनंद लेंगे। कथा का दिव्य प्रवाह प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक धर्ममंडपम श्री मणिरामदास छावनी सेवा ट्रस्ट अयोध्या में परम आचार्य व्याकरणाचार्य रमेशचंद्र शास्त्री श्रीरामकथा का अमृतपान कराएंगे। महोत्सव में मुख्य यजमान सत्यनारायण खोड़ा वृंदावन और सह-यजमान हनुमान प्रसाद सिगोंदिया (पुष्कर) अपनी आस्था और सेवा भावना से आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि यजमानों की सक्रिय भागीदारी से यह कथा और भी दिव्य रूप धारण करेगी। महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व धर्ममंडपम सेवा ट्रस्ट के व्यवस्थापक विनय शुक्ला और मैनेजर विष्णु शुक्ला के हाथों में है। श्रद्धालुओं की सुविधा, कथा स्थल की व्यवस्था और संपूर्ण प्रबंधन की हर बारीकी वे स्वयं देख रहे हैं। समिति का कहना है कि उनके समर्पण और सूझबूझ से ही यह आयोजन न केवल सफल होगा। बल्कि भक्तों के लिए यादगार अनुभव बनेगा। इस महोत्सव की आध्यात्मिक छत्रछाया और आशीर्वाद सदुरुदेव महामण्डलेश्वर महंत 1008 रामवालक दास महाराज गोवर्धन सत्संग भवन कुसुम सरोवर, मथुरा से प्राप्त हो रहा है। आयोजन समिति ने कहा कि यह महोत्सव केवल भक्ति का अवसर नहीं, बल्कि समाज को धर्म, नीति और आदर्श जीवन की प्रेरणा देने वाला महापर्व है। यह आयोजन अयोध्या से पूरे देश तक रामभक्ति का संदेश प्रसारित करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें