Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मण्डलायुक्त ने बृहस्पति कुण्ड के कार्यो का किया निरीक्षण : 8 अक्टूबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

मण्डलायुक्त ने बृहस्पति कुण्ड के कार्यो का किया निरीक्षण

8 अक्टूबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

अयोध्या। मण्डलायुक्त राजेश कुमार व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने टेढ़ीबाजार स्थित बृहस्पति कुण्ड के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारीद्वय ने बृहस्पति कुण्ड के कार्य को तीव्र गति प्रदान कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें तथा लाईट अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए। कुण्ड की रंगाई व पोताई अच्छी तरह से हो तथा पत्थर की फिनिसिंग अच्छी तरह से करने के निर्देश दिये। कुंड व उसके आसपास जो भी निर्माण सामग्री या मलबा रखा है उसको हटाकर सफाई करना सुनिश्चित की जाए। अगले चरण में मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने श्री राम जन्मभूमि परिसर में अपोलो इमरजेंसी केयर सेंटर, वेटिंग हाल व चल रहे निर्माणाधीन कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गोपाल जी सहित संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें