Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

दिगम्बर जैन मंदिर रायगंज में इन्द्रध्वज महामण्डल विधान का भव्य शुभारंभ : गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में झण्डारोहण, पंचमेरू एवं 458 जिनालयों के साथ पाँच दिवसीय महाअनुष्ठान शुरू;

दिगम्बर जैन मंदिर रायगंज में इन्द्रध्वज महामण्डल विधान का भव्य शुभारंभ

गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में झण्डारोहण, पंचमेरू एवं 458 जिनालयों के साथ पाँच दिवसीय महाअनुष्ठान शुरू; महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं की सहभागिता

अयोध्या। दिगम्बर जैन मन्दिर में झण्डारोहण पूर्वक हुआ इन्द्रध्वज विधान का शुभारंभ। श्री भगवान ऋषभदेव बड़ी मूर्ति दिगम्बर जैन मन्दिर रायगंज में भारतगौरव गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री इन्द्रध्वज महामण्डल विधान का शुभारंभ झण्डारोहण पूर्वक हुआ। महाराष्ट्र से आए हुए भक्तों के द्वारा पाँच दिवसीय महानुष्ठान का शुभारंभ आज प्रात:काल भगवान ऋषभदेव की बड़ी मूर्ति का अभिषेक एवं शांतिधारा पूर्वक शुभारंभ किया गया 12 फुट बाई 12, फुट का मंडल बनाकर के पंचमेरू एवं 458 जिनालय को मण्डल पर स्थापित करके विधान का झण्डारोहण पूर्वक शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सौधर्म संजय जैन पापड़ीवाल, विजय जैन पापड़ीवाल संभाजीनगर औरंगाबाद निवासी 50 लोगों के साथ में इस महाअनुष्ठान को सम्पन्न कर रहे हैं। झण्डारोहण पापडीवाल परिवार के मुख्य श्रीमती कुमकुम बाई पन्नालाल पापड़ीवाल के कर कमलों से हुआ।

परमपूज्य गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी ने इस अवसर पर कहा कि त्रिलोक के जिनालय की ये यात्रा है जिसमें 458 जिनालय हैं, उन जिनालयों की प्रतिदिन महापूजा है एवं उसकी आकृति यहाँ पर बनाकर के आप सभी ध्वजा चढ़ाकर के  आराधना करेंगे जिससे अनंत गुणा पुण्य का सम्पादन होगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन के कुशल निर्देशन में सम्पन्न किया जा रहा है‌। जैन मन्दिर के पीठाधीश स्वस्ति रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के नेतृत्व में एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। आज इस क्रम में मंडप प्रतिष्ठा, इन्द्र प्रतिष्ठा, अंकुरारोपण, जाप्यनुष्ठान एवं सकलीकरण पूर्वक प्रारम्भिक विधि करके विधान का शुभारंभ किया गया शाम को भगवंतों की एवं पूज्य माताजी की मंगल आरती का सभी ने धर्म लाभ लिया। इस क्रम में महिला मण्डल संभाजीनगर (महा.) के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें