Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान समारोह चयन समिति का गठन : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के पांच शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान समारोह चयन समिति का गठन

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के पांच शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन द्वारा स्थापित शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान समारोह के लिए 11 सदस्यी चयन समिति की घोषणा की गई बैठक की अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह एवं संचालन महासचिव डॉ.घनश्याम यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह 2012 से ही जनपद के पांच शिक्षक- शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान भव्य समारोह में प्रदान किया जाता है. इस वर्ष भी चयन समिति द्वारा चयनित पांच शिक्षक-शिक्षिकाओ को संस्थापक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि सम्मान पाने के लिए इच्छुक शिक्षक शिक्षिकाएं अपना बायोडाटा चयन समिति के किसी भी सदस्य मनोहर लाल इंटर कॉलेज के शिक्षक अंबुज मालवीय अथवा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया शिक्षक संघ भवन ,मोबाइल नंबर 9415716324, 9721588657,पर व्हाट्सएप द्वारा 20 अगस्त तक दे सकते हैं। चयन समिति मे संत प्रसाद मिश्रा, विमल सिंह यादव, दलसिंगार गौड़, अमरनाथ सिंह, जयप्रकाश चौरसिया, आनंद कुमार शुक्ला, सुरेश कुमार, अनिल कुमार वर्मा, तहसीलदार सिंह रणधीर सिंह, हनुमान प्रसाद मिश्रा हैं। इस मौके पर बैठक में जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह शिक्षक अंबुज मालवीय, डॉ घनश्याम यादव, अवनीश प्रताप सिंह, डॉ श्याम प्रकाश वर्मा अशोक कुमार साहनी आदि लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें