Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

शिक्षक सम्मान दिवस के रुप लोगों के जेहन में आज भी जिंदा है नेताजी : विगत 13 वर्षों से शिक्षकों को सम्मानित कर रहे पूर्व मंत्री पवन

admin

Tue, Aug 19, 2025

समाजवादी विचारधारा से लबरेज खाटी सपाई शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दानबहादुर सिंह करते हैं कार्यक्रम का संयोजन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र पद्म विभूषण पूर्व रक्षामंत्री व सूबे के तीन बार मुख्यमंत्री रहें मुलायम सिंह यादव के अखाड़े के सिपाही के रुप में राजनीतिक का ककहरा सीख आज युवाओं के दिलों में अपनी धमक जमायें अयोध्या के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री तेजनारायण पाणेय पवन धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के नाम से शिक्षकों का विशेष सम्मान करने का सिलसिला जो 2012 मे शुरु किया अब वह फरवान चढ़ गया है। आज मुलायम सिंह यादव इस दुनिया में नही है लेकिन उनके विचारों उनकी स्मृतियों का लोगों के जेहन में जिंदा करने की इस मुहिम की सराहना लोग करते नजर आ रहें है। आयोजन समिति की मानें तो 11 सदस्यीय समिति कमेटी चयन करके सम्मानित होने वालों का चयन करती है। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक सभा अध्यक्ष दानबहादुर सिंह कहते है कि अब तक 65 लोग मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुकें है। वो कहतें है जिन लोगों को हम सम्मानित कियें है उसमें ज्यादातर लोग सम्मानित होने के बाद राज्यपाल, राष्ट्रपति से भी पुरस्कार पा चुके हैं। हमारा मानक है अच्छा शिक्षक हो कुछ विशेष कार्य, केवल कट्टर पंथी जैसे संघी न हो, इधर तीन से कोई साल से कोई सरकारी पुरस्कार नहीं पा रहा है नही तो हर साल कोई न कोई सरकारी पुरस्कार पा रहा था। दानबहादुर सिंह कहते है कि जनपद से शिक्षक हर वर्ष की तरह पधारे, नेता जी ने जो हम शिक्षकों, कर्मचारी गण को दिया था आधा यह सरकार छीन चुकी है और प्रयास कर रही है शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है शिक्षकों इतना आन लाइन डाटा रोज भेजना पड़ता है कि शिक्षण के लिए समय कम बचता है सरकार अतिरिक्त कार्य ज्यादा कराना चाहती है शिक्षा से सरकार का कोई मतलब नहीं है यह सम्मान अनवरत चलता रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री पवन जो इस सम्मान समारोह के संस्थापक है। उनकी यह प्रतिज्ञा है, मैं नही रहूंगा तब करते रहेंगे, नहीं पीढ़ी के शिक्षक नहीं जानते हैं कि नेता जी ने क्या किया है शिक्षक उन्नयन गोष्ठी में चर्चा होती है कि हमने क्या खोया क्या पाया। फिलहाल समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का एक बेहतरीन मंच बन चुका है शिक्षक सम्मान समारोह।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें