Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमानगढ़ी के पहलवान पूरी दुनिया की कुश्ती के लिए नजीर है: मामा दास

बमबम यादव

Mon, Oct 21, 2024

कहा,देश के युवाओं की कुश्ती में रुचि रखना चाहिए इससे सबका विकास होगा

निलिख मिश्रा व अरविंद यादव ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल,लड़ेंगे नेशनल चैंपियनशिप

हनुमानगढ़ी के इमली बगिया में महंत प्रभुराम दास ने किया जोरदार स्वागत, देश का नाम रोशन करने का दिया आशीर्वाद

अयोध्या। कुश्ती एक ऐसा खेल है जिसमें खून पसीना दोनो लगता है। कुश्ती लड़ने वाले पहलवान अपना अपने परिवार के साथ देश समाज सभी का नाम रोशन करते है उक्त उद्गार हनुमानगढ़ी के महंत समाजसेवी प्रभुराम दास उर्फ मामा दास का। मामा दास जी महाराज अपने आश्रम इमली बगिया में स्टेट चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान निलिख मिश्रा व अरविंद यादव का सम्मान कर रहें थे। ये दोनो पहलवान अब नेशनल चैंपियनशिप में कुश्ती लड़ेंगे जहां से फिर ये देश के लिए हंगरी में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए महंत प्रभुराम दास उर्फ मामा दास कहते श्री हनुमानगढ़ी का अखाड़े पर जोर करने वाले पहलवान पूरी दुनिया के पहलवानों व कुश्ती के नजीर है क्योंकि बंजरगबली के आराधना करते हुए पहलवान पूरी तरह शाकाहारी जीवन जीते हुए अखाड़ों में अपना करतब दिखाते हुए पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाया है। आज भी यहां पर पहलवान कुश्ती लड़ते है और देश प्रदेश व विदेशों में हनुमानगढ़ी का नाम रौशन करते है। मामा दास जी ने कहा कि हमारे हनुमानगढ़ी के इमली बगिया के अखाड़े लड़ने वाले पहलवान निखिल मिश्रा व अरविंद यादव ने कुछ दिन पहले गोरखपुर में मण्डलीय विद्यालयीय खेल खूद प्रतियोगिता जो स्टेट स्तर का आयोजन था उसमें तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। ये पहलवान आगे नेशनल खेलेगे इसके बाद आगे की प्रतियोगिता वर्ल्ड चैंपियनशिप जो हंगरी में होने वाला है उसमें प्रतिभाग करेंगे यह देश के लिए गौरव का विषय होगा। ऐसे पहलवानों को मदद करके और आगें बढ़ाना चाहिए जिससे ये देश दुनिया में अपना अपने परिवार व समाज के साथ देश का नाम रौशन करेंगे। मामा दास ने कहा कि जो भी पहलवानी में रुचि रखतें है वे यहां रहकर कुश्ती लड़ सकते हैं उनका सारा खर्चा हम उठायेंगे। इमली बगिया में इस समय करीब दो दर्जन पहलवान कुश्ती लड़ते है। आज इमली बगिया में इनका विशेष सम्मान किया गया। महंत सूर्यभान दास ने कहा कि ऐसे नौजवान पहलवानों पर पूरे देश को गर्व है। इन पहलवानों को जो भी जरूरत होगी उनको पूरा करकें उन्हें आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हमारा आशीर्वाद हमेशा इनके साथ है। महंत उपेंद्र दास व लवकुश दास ने भी पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की वा सिल्वर मेडल के लिए बधाई दिया। निखिल मिश्रा ने कहा कि हमे अपने ऊपर गर्व है कि हमे इतना प्यार दुलार व अपनापन देने वाले संत महंत व बड़े भाई है जो हमारी कुश्ती व खेल में मदद करते है। उन्हीं के आशीर्वाद से हमने स्टेट स्तर पर सिल्वर मेडल जीता है आगे नेशनल खेलेंगे और नेशनल में भी जीत दर्ज करके अपने देश के लिए कुश्ती खेलेंगे। निखिल ने कहा पूरी डाइट से लेकर हर छोटी बड़ी सभी जरूरतों को मामा दास जी ने पूरा किया है। इसके अलावा मेरे बड़े भाई सागर गोस्वामी,अभिषेक शुक्ला,मुन्ना यादव का सहयोग हमेशा रहा है।सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें