उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बने संदीप दास महाराज : पंचायती व्यवस्था में श्री हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के सभी नागा संतो ने सर्वसम्मति से इनके जीवन काल तक उज्जैनिया
admin
Sun, Jul 12, 2026
उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बने संदीप दास महाराज
पंचायती व्यवस्था में श्री हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के सभी नागा संतो ने सर्वसम्मति से इनके जीवन काल तक उज्जैनिया पट्टी का महंत चुना साथ मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया
महंत संदीप दास पूर्व गद्दी नशीन श्रीमहंत रमेश दास महाराज के बड़े शिष्य व महंत कल्याण दास महाराज के बड़े गुरुभाई हैं
अयोध्या। श्री हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के महंत संतराम दास महाराज का साकेतवास 27 जून को हुआ था। रामानंदी सनातन परंपरा के अनुसार उनके सभी संस्कार पूरे किए गए भोज भंडारे के बाद आज रविवार को पंचांग पट्टी उज्जैनिया की बैठक अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास महाराज के स्थान पर संपन्न हुई। क्योंकि साकेतवासी महंत संतराम दास महाराज डूंडा जमात के थे तो इस बार झूंडी जमात के संदीप दास महाराज को उज्जैनिया पट्टी का महंत बनाया गया, संदीप दास जी महाराज पूर्व गद्दी नशीन महंत रमेश दास महाराज के बड़े शिष्य व महंत कल्याण दास महाराज के बड़े गुरुभाई हैं, हनुमानगढ़ी पंचायती व्यवस्था होने के कारण, उज्जैनिया पट्टी के सभी नागा संतो ने सर्वसम्मति से इनके जीवन काल तक उज्जैनिया पट्टी का महंत चुना और इसी के साथ मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया। उज्जैनिया पट्टी के महंत बनने के बाद महंत संदीप दास महाराज ने कहा कि हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से पट्टी के संतो की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है श्रीहनुमानगढ़ी की नियम नियमावली के अनुसार, और पूर्व महंतों द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार कार्य को आगे बताऊंगा।
अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास महाराज ने कहा कि 27 जून को हमारे गुरुदेव भगवान का साकेत वास हुआ जो डूंडा जमात के थे उनके भंडारे के बाद सर्वसम्मति से झूंडी जमात के महंत संदीप दास को पट्टी का महंत चुना गया। आज से वह पट्टी के सभी कार्यभार को संभालेंगे और सुचार रूप से काम करेंगे। पट्टी के महंत संदीप दास के गुरु भाई महंत कल्याण दास जी महाराज ने कहा कि हमारे गुरुदेव भगवान साकेत वासी गद्दी नशीन श्री महंत रमेश दास महाराज के आशीर्वाद से बड़े गुरु भाई को उज्जैनिया पट्टी के संतों ने सर्वसम्मति से पट्टी का महंत बनाया है मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और निश्चित रूप से वह हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के कार्य भार के साथ सनातन धर्म को भी आगे बढ़ाएंगे। बैठक में मौजूद सभी नागा संतों का स्वागत महासचिव महंत नंदराम दास महाराज ने किया। इस अवसर पर महंत धर्मदास सरपंच महंत रामकुमार दास, महंत अजीत दास, महंत कल्याण दास, वरिष्ठ पुजारी रमेश दास, राजू दास, लवकुश दास,राजा दास अखाड़े के मुख्तार अजय श्रीवास्तव सहित उज्जैनिया पट्टी के सैकड़ो संत महंत नागा साधु उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन