Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

बृजमोहन कुंज में समारोह पूर्वक मना छठ्योत्सव, हुआ संत समागम : जन्माष्टमी केवल कान्हा का जन्मोत्सव नहीं, बल्कि धर्म और भक्तिभाव की पुनःस्थापना का उत्सव: महंत संजय दास

admin

Fri, Aug 22, 2025

जन्माष्टमी केवल कान्हा का जन्मोत्सव नहीं, बल्कि धर्म और भक्तिभाव की पुनःस्थापना का उत्सव: महंत संजय दास

बृजमोहन कुंज में समारोह पूर्वक मना छठ्योत्सव, हुआ संत समागम

रामनगरी के मठ मंदिरों में शुक्रवार को मनाया गया भगवान का छठ्योत्सव

अयोध्या। भक्ति और उल्लास से सराबोर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को छठ उत्सव की भव्यता के साथ हुआ। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कान्हा की झांकियां, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण कृष्णमय बना रहा।बृजमोहन कुंज, राधाबृजराज मंदिर समेत अन्य मंदिरों में छठ्योत्सव पर विभिन्न आयोजन हुए। बृजमोहन कुंज में छठ्योत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया। उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए, सुबह महाआरती के बाद झांकी सजाई गई। भाजपा नेता अभिषेक मिश्र के संयोजन में हुए उत्सव में संत-धर्माचार्यों ने भी पहुंचकर उत्सव की भव्यता बढ़ाई। इस अवसर पर संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने कहा कि जन्माष्टमी केवल कान्हा का जन्मोत्सव नहीं, बल्कि धर्म और भक्तिभाव की पुनःस्थापना का उत्सव है। छठ महोत्सव के साथ इसका समापन जीवन में उत्साह और साधना दोनों का प्रतीक है। छठ उत्सव में महंत कमल नयन दास, महंत मैथिली रमण शरण, महंत रामशरण दास, महंत करुणानिधान शरण, संकट मोचना सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत रामकुमार दास, अधिकारी राजकुमार दास, श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट महासचिव चंपत राय,कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें