Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: जांच पूरी होने तक संयम रखें, दोषी हो तो मिले : कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: जांच पूरी होने तक संयम रखें, दोषी हो तो मिले कड़ी सजा-महंत विजय दास

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर देशभर में जारी चर्चाओं और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब संत समाज की ओर से संयम, धैर्य और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। कंचन भवन के पीठाधीश्वर महंत विजय दास ने इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति पर आरोप लगना और उन आरोपों का जांच में सिद्ध होना दो अलग-अलग स्थितियां हैं। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार का निष्कर्ष निकालना न तो न्यायोचित है और न ही समाज तथा सनातन धर्म के हित में।

उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का केंद्र है। ऐसे में इस प्रकरण को लेकर अनावश्यक बयानबाजी, अफवाहों और राजनीतिक आरोपों से बचना चाहिए। महंत विजय दास ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता या दोष सामने आता है तो दोषी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए।

"दूध का दूध और पानी का पानी" करेगी जांच

महंत विजय दास ने विश्वास जताया कि जांच एजेंसियां पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर पूरे मामले में "दूध का दूध और पानी का पानी" हो जाएगा तथा सत्य स्वतः सामने आ जाएगा।

विपक्ष को आरोप लगाने का अधिकार, लेकिन अंतिम फैसला जांच से

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना और आरोप लगाना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन किसी भी घटना का अंतिम सत्य केवल निष्पक्ष जांच और उसके निष्कर्षों से ही सामने आता है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी पर दोषारोपण करना उचित नहीं है।

श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि, अफवाहों से बचें

महंत विजय दास ने कहा कि इस प्रकरण से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए समाज के सभी वर्गों, राजनीतिक दलों और संत समाज की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी कोई टिप्पणी या गतिविधि न करें जिससे लोगों की आस्था को अनावश्यक ठेस पहुंचे। उन्होंने सभी से शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर विश्वास रखना ही वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्य सामने आने में समय लग सकता है, लेकिन निष्पक्ष जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, वही पूरे देश के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें