Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भगवान मल्लिनाथ निर्वाणलाडू भक्तिभावपूर्वक चढ़ाया गया

बमबम यादव

Thu, Mar 14, 2024

भगवान की भक्ति कलयुग में पुण्य का सम्पादन कराती है: गणिनी ज्ञानमती माताजी

अयोध्या। भगवान ऋषभदेव दिगम्बर (बड़ी मूर्ति) जैन मंदिर रायगंज स्थित जैन मंदिर में जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में भगवान मल्लिनाथ ला 11 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। सर्वप्रथम भगवान की प्रतिमा का पंचामृत महामस्तकाभिषे किया गया। जिसमें दूध, जल, नारियल पानी, घी, इच्छुरस, दही, सर्वोषधि, पुष्पदृष्टि, सुगंधित जल एवं सारे विश्व में शांति की कामना से महाशांतिधारा भगवान के मस्तक पर सम्पन्न की गई। जिसमें प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य नाथूलाल मुम्बई वालो ने सौभाग्य प्राप्त किया एवं विजय जैन धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि जैन राजपुर रोड़ नई दिल्ली ने प्राप्त किया। इसी क्रम में नितिन जैन शाहदरा दिल्ली वालों ने बड़े भगवान के मस्तक पर शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया एवं भगवान का प्रथम निर्वाण लाडू चढाने का सौभाग्य श्री विजय जैन, क्षितिज जैन ने प्राप्त किया।
विजय कुमार जैन मंत्री अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी ने बताया है कि इस अवसर पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी ने कहा कि कलयुग में पुण्य सम्पादन भगवान की भक्ति के अलावा ओर कोई साधन नहीं करा सकती है। कलयुग में भगवान की भक्ति हुई संसार सागर से तिराने में मुख्य साधन है। आज सभी को अधिक से अधिक भगवान की भक्ति करके पुण्योपार्जन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रम सम्पन्न किए गए। समस्त कार्यक्रम संस्थान के पीठाधीश स्वस्ति रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के नेतृत्व में सम्पन्न किए गए। इस अवसर पर आगामी 3 अप्रैल को भगवान ऋषभदेव की जन्मजयंती का आयोजित करने के संदर्भ में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सम्पूर्ण अवध से सदस्य गण सम्मिलित हुए। मुख्य रूप से अमरचंद जी जैन लखनऊ, ऋषभजैन तहसील फतेहपुर, आदीश जैन (सर्राफ) लखनऊ, सिद्धार्थ जैन लखनऊ, पारस जैन, परमेंद्र जैन, बबुआ निधेश जैन, जवाहरलाल जी जैन, विजय जैन दिल्ली, नितिन जैन, पंकज जैन बिलहरा, जीवन प्रकाश जैन, विजय कुमार जैन हस्तिनापुर आदि सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें