Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की उठी मांग : महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की उठी मांग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा,राम मंदिर राष्ट्र की आस्था का केंद्र, ट्रस्ट के सभी निर्णय संत समाज की सहभागिता, पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की भावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर लिए जाएं; पीएम मोदी और सीएम योगी पर जताया भरोसा

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हनुमान बाग के महंत जगदीश दास ने ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में संत समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि महंत अवधेश दास (बड़ा भक्तमाल) तथा वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार को शामिल किया जाना चाहिए, ताकि संतों और रामभक्तों की भावनाओं का प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। महंत जगदीश दास का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आस्था और राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। ऐसे में ट्रस्ट में ऐसे लोगों को स्थान मिलना चाहिए, जिनका श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और सनातन परंपरा से गहरा जुड़ाव रहा हो।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि दोनों नेता न्यायपूर्ण निर्णय लेंगे और रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करेंगे। महंत जगदीश दास ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है, इसलिए इसे किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि मंदिर और ट्रस्ट से जुड़े सभी निर्णय पारदर्शिता, संत समाज की सहभागिता तथा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिए जाएं, जिससे श्रीराम जन्मभूमि की गरिमा और जनविश्वास और अधिक मजबूत हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें