Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

महंत लाडली दास बने हनुमानगढ़ी में महंत संजय दास के नागा शिष्य : चतुर संप्रदाय के श्रीमहंत फुलडोल बिहारी दास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत लाडली दास आज संकट मोचन सेना अध्यक्ष नागा शिष्

महंत लाडली दास बने हनुमानगढ़ी में महंत संजय दास के नागा शिष्य

चतुर संप्रदाय के श्रीमहंत फुलडोल बिहारी दास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत लाडली दास आज संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नागा शिष्य बने

हिन्दुओं को जल्द मिले काशी विश्वनाथ व श्रीकृष्ण जन्मभूमि : श्रीमहंत फूलडोल बिहारी दास

अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी में धर्म सम्राट श्री महंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के आश्रम पर आज चतुर संप्रदाय के श्रीमहंत फुलडोल बिहारी दास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत लाडली दास नागा शिष्य बनें वे महंत लाडली दास महंत संजय दास के विधिवत शिष्य बनें। इस मौके पर चतुः संप्रदाय के श्री महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह विश्व में भारत व सनातन का झण्डा ऊँचा कर रहे हैं। वैष्णव परम्परा में चतुः संप्रदाय को वैरागियों का सुप्रीम कोर्ट कहा जाता है। जगद्गुरू बनाने से लेकर संतों की समस्याओं को सुलझाने व उन्हें दण्डित व निष्कासित करने का अधिकार चतुः सम्प्रदाय के श्री महंत के पास ही होता है। चतुः सम्प्रदाय के श्री महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने धर्म व अध्यात्म के अलावा अन्य कई विषयों पर विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण पूर्ण होने जा रहा है। भगवान रामलला विराजमान हो चुके हैं। हिन्दुओं को मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर जल्द ही मिलेगी। श्री महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि यह जागने का समय है, आज वोट की राजनीति है। वोट से ही सारे निर्णय होते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को जिताओ जो भारत की संस्कृति की रक्षा करता हो। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरू था है ओर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व में भारत का झण्डा ऊंचा कर रहे हैं। भारत विकसित भी बनेगा। आज का नवयुवक अपने सनातन धर्म को नहीं समझते हैं। हिन्दू सनातन है। हमें आज ईसाई मुसलमान से दुख नहीं है हिन्दू से ही दुख है। हिन्दू ही हिन्दू परम्पराओं का विरोध करता है। हम मातृशक्ति को विद्या को अधिष्ठात्री देवी सरस्वती कहते हैं। धन की देवी को लक्ष्मी कहते हैं। देश समाज व राष्ट्र पर संकट हो तो दुर्गा व काली बनना पड़ता है। धर्म सम्राट श्री महंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि वैष्णव परम्परा में चतुः संप्रदाय को वैरागियों का सर्वोच्च स्थान है। आज हमारे आश्रम में पूज्य चतुर संप्रदाय के श्रीमहंत फुलडोल बिहारी दास जी महाराज पधारे ये हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि आज श्रीमहंत जी के उत्तराधिकारी महंत लाडली दास हमारे साधक नागा शिष्य बनें है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहेंगे। इस अवसर पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के महासचिव महंत सत्यदेव दास, गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज जी के कृपापात्र शिष्य महंत डॉ महेश दास, हरिव्यासी निर्वाणी के महंत हरिशंकर दास, पुजारी उमेश दास, श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास, महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें