Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या में महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी का संतों ने किया स्वागत : खाक चौक नयाघाट आश्रम के लिए महंत सुनीलदास को बनाया प्रतिनिधि

अयोध्या में महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी का संतों ने किया स्वागत

खाक चौक नयाघाट आश्रम के लिए महंत सुनीलदास को बनाया प्रतिनिधि

अयोध्या। कायाकल्पी बर्फानी दादा के शिष्य एवं बर्फानी सिद्धयोग पीठ, अमरकंटक (मध्य प्रदेश) के पीठाधीश्वर, श्री श्री महंत महामंडलेश्वर योगाचार्य बालयोगी लक्ष्मणदास महाराज के अयोध्या आगमन पर संत समाज ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम अयोध्या के राजा श्री हनुमानगढ़ी में विराजमान हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।हनुमानगढ़ी में दर्शन के उपरांत महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी ने अयोध्या के विभिन्न संत-महात्माओं से भेंट कर आध्यात्मिक विषयों एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। संतों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की।इसके बाद वह अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी आश्रम, नया घाट खाक चौक पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महंत बृजमोहनदास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। दोनों संतों के बीच आश्रम की धार्मिक गतिविधियों, संत परंपरा तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।इस अवसर पर महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने गुरु श्री लालबिहारी महाराज, जिन्हें श्रद्धालु बर्फानी दादाजी के नाम से जानते हैं, की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि वह मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर स्थित श्री बर्फानी सिद्धयोग पीठ, अमरकंटक के प्रमुख महंत हैं तथा अयोध्या स्थित अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी, नया घाट खाक चौक आश्रम में भी महंत हूं।उन्होंने घोषणा की कि अयोध्या स्थित अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी आश्रम में अपने स्थान के नियमित संचालन, धार्मिक अनुष्ठानों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए महंत सुनीलदास महाराज को अपना अधिकृत प्रतिनिधि महंत घोषित करता हूं। महंत सुनीलदास आश्रम की परंपराओं, धार्मिक कार्यक्रमों एवं संत समाज से जुड़े दायित्वों का निर्वहन उनकी ओर से करेंगे।महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, संत परंपरा की गरिमा तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने संत समाज से एकजुट होकर धर्म, संस्कृति और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ दर्जनों अनुयाई भी रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें