Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मातृ-पितृ दिवस भारतीय पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा: : मातृ-पितृ दिवस न केवल संगठन का बल्कि पूरे समाज का एक प्रेरणादायी कार्यक्रम होगा: विक्रम सिंह

मातृ-पितृ दिवस भारतीय पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा: बृजनंदन

मातृ-पितृ दिवस न केवल संगठन का बल्कि पूरे समाज का एक प्रेरणादायी कार्यक्रम होगा: विक्रम सिंह

हिंदू भविष्य निर्माण कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मत से 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनायें जाने का प्रस्ताव हुआ पास

बैठक के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आज हिंदू युवा वाहिनी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। हिंदू भविष्य निर्माण कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत नगरी के प्रसिद्ध रामायना होटल में संपन्न हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश प्रभारी बृजनंदन सिंह के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय, मंडल अध्यक्षों एवं जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों की व्यापक मौजूदगी रही।

बैठक का उद्देश्य संगठन की आगामी रणनीति, सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक अभियानों को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई और वर्ष 2026 के लिए कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दोहराया।

बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए यह निर्णय लिया गया कि 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संगठन के नेताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और इस दिवस के माध्यम से युवाओं को अपने माता-पिता के सम्मान और सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस वर्ष 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस का आयोजन ऐतिहासिक रूप से भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में आयोजित होने वाला मातृ-पितृ दिवस न केवल संगठन का बल्कि पूरे समाज का एक प्रेरणादायी कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश समेत देश के कई अन्य प्रदेशों से हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। अनुमान है कि इस अवसर पर करीब एक लाख से अधिक सदस्य अयोध्या पहुंचेंगे, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन जाएगा।

प्रदेश प्रभारी बृजनंदन सिंह ने कहा कि मातृ-पितृ दिवस भारतीय पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

बैठक के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इन घटनाओं की निंदा करते हुए हिंदू समाज की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन घटनाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए और पीड़ित हिंदुओं को सुरक्षा एवं न्याय मिलना आवश्यक है। इस मुद्दे पर सभी ने एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया।

सम्मेलन के अंत में संगठन के विस्तार, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी आने वाले समय में अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें