Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

महेश योगी का सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी से कोई संबंध नहीं : सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी के नागा संतों ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

महेश योगी का सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी से कोई संबंध नहीं

सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी के नागा संतों ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

सोशल मीडिया पर हनुमानगढ़ी अखाड़ा और बसंतिया पट्टी पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और निंदनीय यदि भविष्य में इस तरह का कोई भी अनर्गल बयान दिया गया तो महेश योगी को हनुमानगढ़ी से बाहर कर दिया जाएगा

अयोध्या। सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी के नागा संतों ने महेश योगी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह बसंतिया पट्टी के श्रीमहंत रामचरण दास महाराज के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाने से बाज आएं। ऐसा न करने पर हनुमानगढ़ी अखाड़ा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा।यह चेतावनी धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने सोमवार को हनुमानगढ़ी परिसर स्थित अपने आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि स्वयं को महामंडलेश्वर महंत महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी बताने वाले व्यक्ति का सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी से कोई संबंध नहीं है। न ही वह हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी से जुड़ा है। वह केवल किरायेदार के रूप में यहां रह रहा है।

महंत संजय दास ने कहा कि महेश योगी द्वारा सोशल मीडिया पर हनुमानगढ़ी अखाड़ा और बसंतिया पट्टी के श्रीमहंत रामचरण दास महाराज पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और निंदनीय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस तरह का कोई भी अनर्गल बयान दिया गया तो महेश योगी को हनुमानगढ़ी से बाहर कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व महेश योगी के कमरे में आग लगने की घटना हुई थी, जिसका आरोप वह बसंतिया पट्टी के श्रीमहंत एवं संतों पर लगा रहा है, जबकि यह पूरी तरह गलत है। इस मामले की पुलिस जांच चल रही है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

बसंतिया पट्टी के श्रीमहंत रामचरण दास महाराज ने कहा कि महेश योगी का हनुमानगढ़ी या बसंतिया पट्टी से कोई लेना-देना नहीं है। वह स्वयं को गलत तरीके से हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी का संत बताता फिर रहा है। ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध हनुमानगढ़ी अखाड़ा कड़ी कार्रवाई करेगा।

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के कृपापात्र शिष्य प्राचार्य महंत डॉ. महेश दास ने कहा कि श्रीमहंत रामचरण दास महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन हनुमानजी की सेवा और व्यवस्था में समर्पित कर दिया है। ऐसे संत पर आरोप लगाना अत्यंत निंदनीय है। आरोप लगाने वाला व्यक्ति केवल किरायेदार है, उसका हनुमानगढ़ी में कोई अस्तित्व नहीं है।निर्वाणी अनी के महासचिव महंत नंदराम दास महाराज ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि महेश योगी के इस कृत्य पर उसे हनुमानगढ़ी से बाहर किया जाएगा। वहीं महंत राजेश दास पहलवान महाराज ने कहा कि महेश योगी बसंतिया पट्टी का सदस्य तक नहीं है और उसका हनुमानगढ़ी से कोई सरोकार नहीं है। बसंतिया पट्टी से जुड़े सूर्यभान दास ने कहा महेश योगी का हमारे पट्टी व श्री हनुमानगढ़ी से कोई संबंध नहीं है वो सिर्फ महंत संतोष दास के यहां किरायेदार थे और है। अगर भविष्य में फिर हनुमानगढ़ी के किसी भी संत पर कोई आरोप लगाये तो उनको हनुमानगढ़ी से बाहर कर दिया जायेगा। प्रेसवार्ता में नागा उपेंद्र दास, पहलवान नागा मनीराम दास, नागा सूर्यभान दास, नागा अभिषेक दास, नागा जयमंगल दास, पुजारी राजन दास, महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य संत व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें