Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सड़क सुरक्षा को दैनिक जीवन में विकसित करने की जरूरत: आरटीओ प्रशासन : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, मंडल भर में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह ने चलाया जागरूकता

सड़क सुरक्षा को दैनिक जीवन में विकसित करने की जरूरत: आरटीओ प्रशासन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, मंडल भर में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

आरटीओ प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था का निर्माण हो सके

अयोध्या। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंडल में बीते एक पखवाड़े से चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह ने सड़क सुरक्षा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक जीवन की आदत बनाना होगा।

अपने संबोधन में आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने कहा कि सड़क का उपयोग करते समय—चाहे हम पैदल हों, साइकिल चला रहे हों, दोपहिया या चारपहिया वाहन पर—यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। थोड़ी-सी लापरवाही न केवल हमारे लिए, बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि कभी भी नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं और तेज रफ्तार से बचें।

उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें केवल सुरक्षा उपकरणों के अभाव में होती हैं, जिन्हें अपनाकर कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

आरटीओ प्रशासन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों को शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए ग्राम प्रधानों के स्तर तक बैठकें आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी विकास खंडों में पंचायती राज विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बैठकें की गईं, जिनमें ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, नियमों और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। ग्राम स्तर पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।

ऋतु सिंह ने कहा कि मुख्य सचिव परिवहन एवं आयुक्त महोदया के दिशानिर्देशन में पूरे माह लगातार सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी, चौराहों पर जागरूकता अभियान, पंपलेट वितरण और वाहन चालकों को समझाइश जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।

समापन कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने भी सड़क सुरक्षा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आरटीओ प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था का निर्माण हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें