Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

"प्रधान जी, चिल करो.. फिलहाल चुनाव नहीं हो रहे.. : पंचायत चुनाव में किसी का इंटरेस्ट नहीं.. न सरकार का, न विपक्ष का.. पहले विधानसभा चुनाव.. गांव की सरकार बाद में.."

बमबम यादव

Mon, Apr 6, 2026

"प्रधान जी, चिल करो.. फिलहाल चुनाव नहीं हो रहे..

पंचायत चुनाव में किसी का इंटरेस्ट नहीं.. न सरकार का, न विपक्ष का.. पहले विधानसभा चुनाव.. गांव की सरकार बाद में.."

पंचायत चुनाव इस साल होंगे या नहीं!! इससे पर्दा लगभग उठ चुका है.. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का फोकस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है. सारे समीकरण, सारी रणनीति उसी हिसाब से तैयार हो रही है.. ऐसे में गांव की सरकार को लेकर कोई खुद को उलझाना नहीं चाहता!!

सच पूछो तो तैयारी भी नहीं है.. अभी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची ही फाइनल नहीं हुई है.. बताया जा रहा है 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी.. लेकिन पंचायत चुनाव से पहले समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन और आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है.. हाईकोर्ट में इस मामला की लेकर अलग से याचिका लंबित है,..

पिछला पंचायत चुनाव 2021 में कोरोना काल के दौरान हुआ था.. 15 अप्रैल 2021 को चार चरण में शुरू हुई वोटिंग 29 अप्रैल को खत्म हो गई थी.. 2 मई को रिजल्ट आ गया था.. उस हिसाब से भी काफी देर हो चुकी है..

यूपी में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है.. क्षेत्र पंचायतों का 19 जुलाई और जिला पंचायतों का 11 जुलाई को..

इन तारीखों के मुताबिक अब तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होकर खत्म होने की स्थिति में आ जानी चाहिए थी..

लेकिन समय बहुत कम बचा है.. पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने से पहले नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया अब किसी भी सूरत में पूरी नहीं की जा सकती.. इतने कम समय में न आयोग का गठन किया जा सकता है, न ही आरक्षण की फार्मूला तय हो सकता है..

ऐसे में पंचायतों में प्रशासक बैठाना लगभग तय है.. यानि पंचायत चुनाव अब अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे..

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें