Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

परिक्रमार्थियों की सेवार्थ प्रसिद्ध पीठ कंचन भवन ने लगाया सेवा कैम्प : परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है, सेवा ही सच्ची साधना है: महंत विजय दास

परिक्रमार्थियों की सेवार्थ कंचन भवन के महंत विजय दास ने लगाया सेवा कैम्प

परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है, सेवा ही सच्ची साधना है: महंत विजय दास

अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा के पावन अवसर पर रामनगरी में सेवा व समर्पण की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए कंचन भवन मंदिर की ओर से महंत विजय दास महाराज ने भव्य सेवा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ महंत विजय दास महाराज ने भगवान श्रीराम व महाबली हनुमान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः का सामूहिक उच्चारण वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता रहा। सेवा कैम्प में परिक्रमार्थियों के लिए चाय-पानी, विश्राम स्थल, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, मेडिकल कैम्प और मोबाइल टॉयलेट जैसी उत्कृष्ट सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और चाय पीकर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ चले। महंत विजय दास महाराज ने कहा कि“परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। सेवा ही सच्ची साधना है।” उन्होंने कहा कि “रामनगरी की आत्मा सेवा और समर्पण में बसती है। यही भावना हमें समाज के प्रति उत्तरदायी बनाती है।” महंत विजय दास ने कहा कि“परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा ही हमारा धर्म है। सेवा भाव से किया गया प्रत्येक कार्य प्रभु श्रीराम को समर्पित है।” दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ कैम्प में उमड़ती रही। राम नाम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें