Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

जगन्नाथ रथयात्रा में अमित शाह ने की मंगल आरती, अयोध्या के महंत हेमंत : हनुमानजी का प्रसाद स्वरूप पीतांबर पटका किया भेंट, अहमदाबाद जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीप दास ने किया स्वागत

जगन्नाथ रथयात्रा में अमित शाह ने की मंगल आरती, अयोध्या के महंत हेमंत दास ने किया सम्मान

हनुमानजी का प्रसाद स्वरूप पीतांबर पटका किया भेंट, अहमदाबाद जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीप दास ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी एवं परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित मंगल आरती में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन किया

अयोध्या। भगवान श्री जगन्नाथ की विश्वविख्यात रथयात्रा के दौरान गुजरात के अहमदाबाद स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी एवं परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित मंगल आरती में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर अयोध्या के श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी एवं श्रृंगी ऋषि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज भी मौजूद रहे।मंगल आरती के उपरांत महंत हेमंत दास महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हनुमानजी के प्रसाद स्वरूप पीतांबर पटका भेंट कर उनका सम्मान किया और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। वहीं, अहमदाबाद जगन्नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत दिलीप दास महाराज ने अमित शाह, उनके परिवार तथा अयोध्या से पधारे महंत हेमंत दास महाराज का आत्मीय स्वागत किया।महंत हेमंत दास महाराज ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोकमंगल का महापर्व है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूरे परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक रथयात्रा और मंगल आरती में शामिल होना सनातन परंपराओं के प्रति उनकी गहरी आस्था का परिचायक है।

उन्होंने कहा, "भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से भारत निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर हो, देश में सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द बना रहे। प्रभु सभी देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और राष्ट्र को नई ऊर्जा एवं वैभव प्रदान करें।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें