Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

जनता की समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध : रोहित : जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि में जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

जनता की समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध : रोहित

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि में जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

अयोध्या। जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। रोहित ने सभी की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए वार्ता किया। जनता दरबार में मुख्य रूप से आवास, पेंशन, शौचालय, बिजली, सड़क और नलकूप जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। कुछ ग्रामीणों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी परेशानियों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें भी रखीं। आलोक सिंह रोहित ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझना और समयबद्ध समाधान कराना है। उन्होंने कहा, जनता की परेशानी दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी पीड़ित को इधर-उधर भटकना न पड़े, यह हमारी जिम्मेदारी है। जिले का हर नागरिक बिना भेदभाव अपनी समस्या लेकर मेरे पास आ सकता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता को राहत पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। रोहित ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों को टालमटोल नहीं किया जाए, बल्कि तय समय सीमा में निस्तारित किया जाए। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या पर गंभीरता से कार्यवाही होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें