Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सनातन धर्म की पताका भारतवर्ष के साथ विश्व में फहराया: महंत संतोष दास : श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संत समिति के अध्यक्ष सनकादिक आश्रम के पूर्वाचार्य को संतों

सनातन धर्म की पताका भारतवर्ष के साथ विश्व में फहराया: महंत संतोष दास

श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संत समिति के अध्यक्ष सनकादिक आश्रम के पूर्वाचार्य को संतों ने किया नमन

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संत समिति के अध्यक्ष सनकादिक आश्रम के पूर्वाचार्य महंत कन्हैया दास  महाराज कि पुण्यतिथि संतो महंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सनकादिक आश्रम महंत संतोष दास के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर संतोष दास ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में नेतृत्व करने का अगर किसी का नाम सबसे पहले आता है तो वह संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास महाराज थे उन्होंने आंदोलन के साथ-साथ सनातन धर्म की पताका भारतवर्ष के साथ विश्व के कई देशों में फहराया और श्रीराम लला जन्म स्थान के बारे में खुलकर अपना पक्ष रखा ऐसे महापुरुषों की देन है कि आज हम भव्य मंदिर निर्माण देख रहे है।

    उन्होंने बताया कि कन्हैया दास जी महाराज महापुरुष थे और जहां भी होंगे उनकी आत्मा को प्रसन्नता होगी कि जी राम मंदिर के लिए उन्होंने जीवन भर आंदोलन किया वह मंदिर बन गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण करके मंदिर के पूर्णता की घोषणा कर दी और प्राण प्रतिष्ठा के बाद इन 2 वर्षों में करोड़ों लोगों ने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि महाराज जी की पुण्यतिथि पर श्री राम कथा का आयोजन हुआ और हवन पूजन के बाद संतों को प्रसाद पवाया गया।इस अवसर पर महंत संतोष दास के साथ संत रामदास ने भी आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।श्रद्धांजलि सभा में लाल साहब दरबार के महंत रामनरेश शरण, मिथिला संतसेवा आश्रम के महंत रामदास, स्वामी गयाशरण, रामायणी गाेवर्धन दास, महंत रामनारायण दास, महंत राममिलन शरण, महंत महेश दास, सिद्धबाबा नरसिंह दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत उद्धव शरण, भरत दास, महंत गणेशानंद दास,महंत रामकुमार दास, सूरज दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच रामकुमार दास,पुजारी रमेश दास,मनीष दास , रामदास सहित सैकड़ों संतो महंत न श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें