Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से लगातार हो रही अवैध वसूली  : अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

Nishant Thakur

Sat, Apr 25, 2026

पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से लगातार हो रही अवैध वसूली 

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

अयोध्या। श्री राम मंदिर के ऐतिहासिक फैसले और भव्य निर्माण के बाद जहां अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ रहा है, वहीं सुविधा के नाम पर अव्यवस्थाओं और अवैध वसूली के आरोप भी लगातार सामने आ रहे हैं। विशेषकर पार्किंग व्यवस्था को लेकर तीखी नाराजगी देखी जा रही है।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर अयोध्या दौरे के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते रहे हैं कि श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो और उन्हें अतिथि मानकर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात इन निर्देशों के विपरीत नजर आ रहे हैं।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद शुरू की गई पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है। निर्धारित शुल्क जहां एक घंटे के लिए ₹20 तय है, वहीं कई स्थानों पर ₹100 तक वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों पर भी ‘नो पार्किंग’ का टैग लगाकर जबरन वसूली की जा रही है। गोरखपुर निवासी रजनीश यादव ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि उनकी गाड़ी दो घंटे खड़ी रही, लेकिन उनसे ₹100 ऑनलाइन वसूले गए। जब उन्होंने रसीद की मांग की तो जवाब मिला कि “मशीन खराब है।” हालांकि, उनके मोबाइल में भुगतान का प्रमाण मौजूद है।मामला यहीं तक सीमित नहीं है। गोंडा निवासी आकाश पांडे ने बताया उनसे रामकथा पक्की पर गाड़ी 15 मिनट खड़ी करने के नाम पर 100 रुपये जबरदस्ती वसूली की गई। आपको बता दें रामकथा कच्ची पार्किंग,रामकथा पक्की पार्किंग व भजन संध्या स्थल पर लगातार श्रद्धालुओं से अवैध वसूली हो रही है। आरोप है कि पार्किंग संचालन से जुड़े कुछ लोग श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करते हैं और विरोध करने पर मारपीट तक पर उतारू हो जाते हैं। इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ रहा है।

अयोध्या नगर निगम के पार्षद भी कई बार अवैध पार्किंग और वसूली के मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध वसूली का खेल जारी है।

गौरतलब है कि हाल ही में संतों के प्रयास से अयोध्या में बैरियर हटाए गए थे, जिससे आवागमन में कुछ राहत मिली थी। अब चर्चा है कि पार्किंग व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि समय रहते इस व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो इससे न केवल उनकी आस्था प्रभावित होगी, बल्कि अयोध्या की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। प्रशासन के लिए यह एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है कि वह श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें