Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अखिलेश का पहला पीडीए का दांव गोसाईगंज में : पीडीए के राम लौटन संभावित उम्मीदवार

अखिलेश का पहला पीडीए का दांव गोसाईगंज में

पीडीए के राम लौटन संभावित उम्मीदवार

अयोध्या। गोसाईंगंज विधानसभा सीट पर पहला पीडीए का दांव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चला है। नाम रामलौटन निषाद है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने जिले की किसी भी सीट के लिए अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की लेकिन पार्टी की ओर से जिस तरह लखनऊ से उनको संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, उससे पार्टी नेता भी मानने लगे हैं कि गोसाईंगंज सीट से उनकी उम्मीदवारी लगभग तय है। गोसाईंगंज क्षेत्र के चार परिवारों को पार्टी की तरफ से 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिलाये जाने से पार्टी नेताओं के कान खड़े हो गये। अब वे भी गोसाईंगंज सीट से उन्हें पार्टी का पीडीए चेहरा मानने लगे हैं। गोसाईंगंज विधानसभा सीट का गठन 2012 में हुआ था। पार्टी ने अब तक के तीन विधानसभा चुनावों में अभय सिंह को ही उम्मीदवार बनाया। 2012 में वह जीते एवं 2017 के चुनाव में वह हार गये थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में अभय सिंह फिर पार्टी टिकट से विधानसभा पहुंच गये। बाद में उनकी सत्तापक्ष से निकटता हो गयी। रामलौटन को अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा की पसंद बताया जा रहा है। कटेहरी विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा टिकट पर धर्मराज निषाद की जीत के बाद गोसाईंगंज सीट से निषाद बिरादरी के प्रत्याशी के रूप में रामलौटन का नाम उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुझाया। उप चुनाव से पहले लालजी वर्मा कटेहरी सीट से विधायक रह चुके हैं। अंबेडकरनगर से सांसद चुने जाने के बाद वर्मा ने पत्नी शोभावती को उम्मीदवार बनाया। चुनाव में जीत भाजपा के धर्मराज निषाद की हुई। सांसद के सुझाव के बाद गाजीपुर जिले के मूल निवासी रामलौटन निषाद गोसाईंगंज सीट पर सक्रिय हैं। पहले तो पार्टी नेताओं ने उनको गंभीरता से नहीं लिया। बाद में लखनऊ में पार्टी कार्यालय में जिले के नेताओं के साथ बैठक में अखिलेश यादव के रुख के बाद पार्टी नेता उन्हें गंभीरता से लेने लगे हैं। अब वह पार्टी की जिला स्तरीय बैठकों में भी हिस्सा लेते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें