रामलीला फिल्मी सितारों संग विश्व मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ रही रामलीला : डिजिटल माध्यम से भी करोड़ों दर्शकों तक हुई पहुंची हाईटेक मंच से हो रहा रामलीला का मंचन
admin
Sat, Sep 27, 2025
रामलीला फिल्मी सितारों संग विश्व मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ रही अयोध्या की रामलीला
डिजिटल माध्यम से भी करोड़ों दर्शकों तक हुई पहुंची हाईटेक मंच से हो रहा रामलीला का मंचन
परंपरागत से आधुनिक मंचन तक तकनीक के प्रयोग और प्रसिद्ध कलाकारों की वजह से लौटा रामलीला का आकर्षण
दीपोत्सव के कार्यक्रमों से भी देश भर के नाट्य कलाकार जुड़ रहे अयोध्या से
वन गमन के लिए निकले प्रभु राम तो सूचना आयुक्त बने निषादराज
अयोध्या। अयोध्या की पहचान केवल भगवान रामलाल के राम मंदिर तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यहां होने वाले सांस्कृतिक आयोजन अब विश्व स्तर पर आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 में सत्ता संभालने के बाद अयोध्या में बंद पड़ी अनवरत रामलीला का मंचन फिर से शुरू हुआ। इसके बाद से ही दीपोत्सव का हर संस्करण नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भव्य मंच, डिजिटल तकनीक, देश-विदेश की रामलीलाओं और फिल्मी कलाकारों के प्रदर्शन ने अयोध्या को सांस्कृतिक दृष्टि से नया स्वरूप दिया है। विदेशी दलों की इन प्रस्तुतियों ने रामलीला और दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
करीब एक दशक पहले अयोध्या की परंपरागत रामलीलाएं उपेक्षित होकर धीरे-धीरे हाशिये पर चली गई थीं, वहीं योगी सरकार ने दीपोत्सव के साथ इन्हें भव्य रूप में पुनर्जीवित करने की पहल की। हालांकि सरकारी संरक्षण से हुई इस शुरुआत में स्थानीय परंपरागत रामलीलाओं की चमक कुछ फीकी पड़ी, लेकिन उनकी जगह देशभर और विदेशों से आई रामलीलाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन करने के बाद अयोध्या राष्ट्रीय ही नहीं वैश्विक स्तर पर केंद्रित हो गया। सरकार ने हर साल दीपोत्सव के लिए करोड़ों रुपये का बजट पारित किया। इससे अयोध्या में बंद पड़ी रामलीलाओं को भव्यता और तकनीकी उत्कृष्टता के साथ पुनर्जीवित करने का दौर शुरू हुआ।
फिल्मी कलाकारों की रामलीला दिल्ली में रामलीला का भव्य आयोजन करने वाले फिल्म निर्देशक सुभाष मलिक 'बाबी' व उनके पुत्र शुभम मलिक ने 2019 में कोरोना काल के दौरान अयोध्या के मंच पर फिल्म कलाकारों से सजी रामलीला की शुरुआत की इस पहल ने लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बनाए। दूरदर्शन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह रामलीला देश-विदेश के करोड़ों घरों तक पहुंची। इस रामलीला में भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन, बॉलीवुड कलाकार असरानी, पुनीत इस्सर, रजा मुराद, शीब पेंटल, ऋतु शिवपुरी, अभिनेत्री भाग्यश्री, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, मिस यूनिवर्स रिया सिंघा और मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा जैसे सितारे शामिल रहे।
रामलीला के पांचवे दिन का मंचन दर्शकों के लिए बेहद मनोरजक और आकर्षक रहा। इस दिन प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन गमन का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक मायूस हो गए। मंचन में राम के वन गमन से जुड़े प्रमुख प्रसगो का प्रदर्शन हुआ। मंच पर अवधपुरी नगरी, दशरथ भवन, अयोध्या मार्ग, निषाद राज्य दृश्य, केवट राम प्रसग, वाल्मीकि आश्रम और भरत के महल के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया।
राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने अयोध्या धाम चल रही सितारों की राम लीला में शुक्रवार को निषादराज गुह की भूमिका निभाई। निषादराज प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर के थे और संयोग से सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी भी प्रयागराज के ही है। वे अपने गाव दौलतपुर में लंबे समय से परशुराम की भूमिका निभाते आए है और अपनी सस्कृतनिष्ठ संवाद शैली के लिए जाने जाते है। उनका परशुराम का तेवर देखने के काबिल रहता है। उनकी भूमिका को देखने के लिए आसपास के गावों से भी लोग आते रहे है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन