Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

स्वामी नारायण सम्प्रदाय के मोटा महाराज का रामनगरी में हुआ जोरदार : अहमदाबाद श्री नर नारायण देव गद्दी के सेवानिवृत्त बड़े महाराज स्वामी श्री तेजेन्द्र प्रसाद महाराज का रामनगरी व छपिया

स्वामी नारायण सम्प्रदाय के मोटा महाराज का रामनगरी में हुआ जोरदार स्वागत

अहमदाबाद श्री नर नारायण देव गद्दी के सेवानिवृत्त बड़े महाराज स्वामी श्री तेजेन्द्र प्रसाद महाराज का रामनगरी व छपिया स्वामी नारायण मंदिर में अभिनन्दन

बड़े महाराज ने स्वामी नारायण सम्प्रदाय का ध्वज पताका पूरी दुनिया में फहराया: महंत शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी

अयोध्या। भगवान स्वामीनारायण के जन्म स्थली छपिया है जहां पर भगवान का जन्म हुआ तो अयोध्या में भगवान स्वामीनारायण का बाल्यकाल की लीला की। वैसे भी अयोध्या को सभी तीर्थों का मस्तक कहा जाता है। ऐसे में स्वामी नारायण सम्प्रदाय जिसकी ध्वज पताका आज पूरे विश्व में फहरा रहा है।

स्वामी नारायण सम्प्रदाय का स्वर्णिम इतिहास बिना नर नारायण देव गादीपति आचार्य मोटा महाराज बड़े महाराज परमपूज्य तेजेन्द्र प्रसाद महाराज के सम्भव ही नही है। महाराज तेजेन्द्र प्रसाद जी ने स्वामी नारायण सम्प्रदाय का ध्वज पताका न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया में फहराया है। मानवता व अध्यात्म का संदेश देने वाले स्वामी नारायण सम्प्रदाय के बारे में लोगो को रुबरु कराया। गुजरात के गलियों गलियो में घर घर जाकर भगवान स्वामी नारायण जी की महिमा का गुणगान कर लोगो को सम्प्रदाय से जोड़ा। आज वर्तमान में उनके बेटे श्रीनर नारायण देव गादीपति आचार्य परमपूज्य धर्म धुरंधर कौशलेन्द्र प्रसाद महाराज उनकी विरासत को समेटे हुए सम्प्रदाय को आगे बढ़ा रहे है। अयोध्या के समीप गोंडा की अलख गुजरात तक पहुंच कर पूरी दुनिया को मानवता व अध्यात्म का संदेश देने वाले स्वामी नारायण सम्प्रदाय के आराध्यदेव बाल स्वरूप घनश्याम प्रभु की जन्मस्थली छपिया से 60 किलोमीटर दूर रामनगरी अयोध्या में नूतन भव्य भवन का निर्माण है जो स्वामी नारायण मंदिर रायगंज के नाम से सुप्रसिद्ध है।

स्वामीनारायण का जन्म 1781 में उत्तर प्रदेश के छपिया में घनश्याम पांडे के रूप में हुआ था। 1792 में उन्होंने नीलकंठ वर्णी नाम को अपनाते हुए 11 वर्ष की आयु में भारत भर में सात साल की तीर्थ यात्रा शुरू की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कल्याणकारी गतिविधियां की और इस यात्रा के 9 वर्ष और 11 महीने के बाद वह 1799 के आसपास गुजरात राज्य में बस गए। 1800 में उन्हें अपने गुरु स्वामी रामानंद द्वारा उद्धव संप्रदाय में शामिल किया गया और उन्हें साहजनंद स्वामी का नाम दिया गया। 1802 में अपने गुरु के द्वारा उनकी मृत्यु से पहले उन्हें उद्धव संप्रदाय का नेतृत्व सौंप दिया गया। सहजनंद स्वामी ने एक सभा आयोजित की और स्वामीनारायण मंत्र को पढ़ाया। इस बिंदु से वह स्वामीनारायण के रूप में जाने जाते हैं। उद्धव संप्रदाय को स्वामीनारायण संप्रदाय के रूप में जाना जाता है।सम्प्रदाय के विभिन्न ऐतिहासिक मठ मंदिर आज अपने आराध्य के प्रति अपनी आस्था को प्रदर्शित कर रहा हैं। स्वामीनारायण संप्रदाय आज अपने शिखर पर है ऐसे में राम नगरी अयोध्या का स्वामीनारायण मंदिर अपनी सेवा त्याग के लिए जानी जाती है। 27 अक्टूबर को अहमदाबाद श्री नर नारायण देव गद्दी के सेवानिवृत्त बड़े महाराज स्वामी श्री तेजेन्द्र प्रसाद महाराज का रामनगरी छपिया स्वामी नारायण मंदिर के महंत देव प्रसाद दास ने भव्य अभिनन्दन किया। इसके बाद बड़े महाराज छपिया निकल गये। इस दौरान अयोध्या स्वामी नारायण मंदिर रायगंज के महंत शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी महाराज अहमदाबाद थे। अगले दिन यानि 28 अक्टूबर को अयोध्या महंत शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी महाराज छपिया पहुंच कर बड़े महाराज का स्वागत अभिनन्दन किया।

अयोध्या के स्वामीनारायण मंदिर के महंत शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी महाराज जी कहते है भगवान श्री स्वामी नारायण जी महाराज अयोध्या में बाल लीला किए थे क्योंकि उनका जन्म स्थान अयोध्या से लगभग 60 किलोमीटर दूर गोंडा स्थित छपिया नामक स्थान पर हुआ था। वर्तमान समय में स्वामीनारायण मंदिर के संस्थान पूरे देश के सभी धार्मिक स्थलों पर स्थापित हैं। शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी महाराज ने बताया कि ढाई सौ वर्ष पहले स्वामी रामानंद महाराज के शिष्य घनश्याम जी महाराज स्वामी नारायण संप्रदाय को समाज की सेवा के लिए स्थापित किया जो वर्तमान समय में पूरे भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में सेवा के लिए जाना जाता है वर्तमान समय में श्री महाराज जी के बाद सातवीं पीढ़ी स्वामी नारायण संप्रदाय का संचालन कर रही है।स्वामी नारायण मंदिर रायगंज मे आचार्य मोटा महाराज तेजेन्द्र प्रसाद व नर नारायण देव गादीपति आचार्य कौशलेन्द्र प्रसाद महाराज के सानिध्य में मंदिर अपने शिखर की ऊचाई को छूएगा। मंदिर में जो सेवाएं यहां चलती हैं वह निरंतर चलती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें