Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सृष्टि विश्वकर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, टॉप-10 सूची में बनाया स्थान : सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सृष्टि विश्वकर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, टॉप-10 सूची में बनाया स्थान

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

अयोध्या। मड़ना पूरा बाजार अयोध्या जिले के मड़ना पूरा बाजार स्थित राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा सृष्टि विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। हाल ही में घोषित हुए बोर्ड परीक्षा परिणामों में सृष्टि ने जनपद की 'टॉप-10' वरीयता सूची में सातवाँ (7वाँ) स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मेहनत और लगन का परिणाम:

सृष्टि विश्वकर्मा ने 500 अंकों की मुख्य परीक्षा में से कुल 449 अंक अर्जित किए हैं। ग्रामीण परिवेश में रहने वाली सृष्टि ने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और कड़ी मेहनत की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। वह उनके पिता श्री सत्यनारायण और माता श्रीमती विद्यावती अपनी बेटी की इस सफलता पर अत्यंत हर्षित हैं।

सृष्टि की इस बड़ी उपलब्धि पर राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज  के प्रबंध निदेशक रवि यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही है। उसकी इस सफलता में शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और उसके स्वयं के अटूट परिश्रम का योगदान है। विद्यालय परिवार बच्ची की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें