Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत डॉ. अवधेश दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के म : फेफड़ों में पानी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद किया गया रेफर, संत-महंतों व श्रद्धालुओं ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की

बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत डॉ. अवधेश दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में उपचार जारी

फेफड़ों में पानी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद किया गया रेफर, संत-महंतों व श्रद्धालुओं ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

श्रीअर्जुनद्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य और रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य अस्पताल , एडीजी ज़ोन प्रवीण कुमार व श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास पहुंच जाना हाल

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री बड़ा भक्तमाल मंदिर के पीठाधीश्वर महंत डॉ. अवधेश दास की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से संत समाज और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल उन्हें अयोध्या धाम स्थित श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनका गहन परीक्षण किया। प्राथमिक जांच में फेफड़ों में पानी भरने की समस्या सामने आई। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उनकी तबीयत में अब काफी सुधार है और फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

श्री राम हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने बताया कि महाराज जी को फेफड़ों में पानी और सीने में दर्द की शिकायत के कारण भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया। उन्होंने बताया कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

महंत डॉ. अवधेश दास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अयोध्या सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। रविवार को श्रीअर्जुनद्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य महाराज और रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य महाराज, एडीजी ज़ोन प्रवीण कुमार व श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। संतों ने बताया कि महंत अवधेश दास तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और शीघ्र ही भगवान की सेवा के लिए बड़ा भक्तमाल मंदिर लौटेंगे।

इस दौरान पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास व महंत संजय दास महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित कई संत और भक्त भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें