Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

कबीर साहेब का विचार भाईचारा और दुनिया काे जाेड़ने वाला: अमर सिंह : सदगुरु कबीर साहेब मानवतावादी थे। उन्होंने जात-पात, छुआ-छूत, वाह्य आडंबरों आदि का विराेध किया: महंत सनत कुमार दास

कबीर साहेब का विचार भाईचारा और दुनिया काे जाेड़ने वाला: अमर सिंह

मानव जीवन अमूल्य है, जात-पात, छुआ-छूत, वाह्य आडंबर, पाखंड, काम-क्राेध, माेह, अहंकार से हटकर हमें अपने आपकी पहचान करना:सतनाम साहेब

सदगुरु कबीर साहेब मानवतावादी थे। उन्होंने जात-पात, छुआ-छूत, वाह्य आडंबरों आदि का विराेध किया: महंत सनत कुमार दास

अयोध्या। कबीर मठ जियनपुर महाेबरा बाजार, अयोध्या धाम के संस्थापक रामसूरत साहेब एवं निर्माणकर्ता उदार साहेब की पुण्य स्मृति में आयाेजित तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला के क्रम में दूसरे दिन गुरुवार को सुबह बीजक पाठ हुआ। उसके बाद अपरान्ह आयाेजित विचार गाेष्ठी में मुख्य अतिथि साधु संत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम साहेब ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। जात-पात, छुआ-छूत, वाह्य आडंबर, पाखंड, काम-क्राेध, माेह, अहंकार से हटकर हमें अपने आपकी पहचान करना है। सदगुरु कबीर का विचार सुख-शांति का है। सुख कर्मों और ज्ञान से मिलता है। जब शांति मिलेगी, ताे मुक्ति स्वत: अपने आप मिल जायेगी। विचार गाेष्ठी में राम सिंह साहेब खलीलाबाद, डा. आलाेक रंजन, डा. सीएम पटेल, भाकियू राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, रंजीत रंजन, श्यामलाल चाैधरी, सुरेश मास्टर, जगदीश, पूर्व डीसीएफ चेयरमैन रामशंकर निराला, डा. बृजेश यादव ने भी विचार व्यक्त किए। सायंकाल भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। भजन संध्या में श्राेतागण मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं कबीर मेला के अंतिम दिन शुक्रवार की सुबह समापन सत्र में मुख्य अतिथि किसान मजदूर माेर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि सदगुरु कबीर साहेब ने अपना जाे विचार, संदेश दिया है। वह भाईचारा और दुनिया काे जाेड़ने वाला है। आज उनके संदेश का वैज्ञानिक रिसर्च हाे रहा है। ऐसे ऋषि काे भारत सरकार विशेष दर्जा दे। साथ ही साथ कबीर साहेब के विचारों एवं संदेश काे बच्चों के पाठ्यक्रम में लागू किया जाए। विशिष्ट अतिथि माैर्या कुशवाहा मंदिर के महंत सनत कुमार दास ने कहा कि सदगुरु कबीर साहेब मानवतावादी थे। उन्होंने जात-पात, छुआ-छूत, वाह्य आडंबरों आदि का विराेध किया। हमें उनके विचारों  का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परमात्मा प्रसाद चाैधरी ने कहा कि कबीर साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति कबीर मठ जियनपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष महंत उमाशंकर दास ने बताया कि कबीर मठ के संस्थापक स्वरूपलीन रामसूरत साहेब व निर्माण कर्ता उदार साहेब की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला का आयोजन किया था, जिसका समापन हुआ। पधारे हुए सभी संताें का स्वागत-सम्मान कर भेंट, विदाई किया गया। गाेष्ठी में विवेक साहेब साेनभद्र, महंत कार्तिकेय दास, महंत आनंद दास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति जियनपुर के कार्यवाहक मंत्री संत विवेक ब्रह्मचारी ने किया। इस अवसर पर निर्भय साहेब, पूर्व प्रधान गुरुचरण यादव, श्री भानु प्रताप वर्मा इंटर कालेज हनुमत नगर के प्राचार्य निर्मल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, नंद स्वरूप, बालकराम यादव, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र रावत, राजेश कुमार, युवराज दास, रामलाल दास, भुवनेश्वर दास, राधेश्याम दास, नरसिंह दास, फक्कड़ साहेब, खिलेंद्र दास, डॉ. अनूप जायसवाल, गाेविंद साहेब, प्रभुनाथ मिश्रा, एडवोकेट प्रवीण कुमार मिश्रा, साेनू, महंत अद्वेतानंद, समाजसेवी सुरेश यादव, रामअभिलाष वर्मा, अमरनाथ वर्मा, राकेश वर्मा, राजगाेपाल वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, एडवोकेट एहतेशाम व संदीप पांडेय, बब्लू वर्मा, अशाेक वर्मा, प्रेम वर्मा, राजाराम वर्मा, गजराज यादव, अमरनाथ यादव, मुलायम यादव, अजीत यादव, अभिषेक यादव, पुष्कर यादव, रामनाथ वर्मा, डॉ. बालकराम विश्वकर्मा, साहबदीन विश्वकर्मा, रामनाथ माैर्या, मंशाराम वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, आदित्य पटेल, लल्लन, जाेखू यादव, रामस्वरुप व मुरारी साहेब नेपाल, अखिलेश यादव, विष्णु यादव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें