Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

खनन अधिकारी बना रहें मनगढ़ंत कहानी,नहीं हुई मारपीट: राकेश जायसवाल : कहा, खनन अधिकारी 3 लाख रुपये प्रतिमाह की अवैध धन उगाही का बना रहें थे दबाव, मुख्यमंत्री योगी से निष्पक्ष जांच की मांग की

Nishant Thakur

Sun, Nov 30, 2025

खनन अधिकारी बना रहें मनगढ़ंत कहानी,नहीं हुई मारपीट: राकेश जायसवाल

कहा, खनन अधिकारी 3 लाख रुपये प्रतिमाह की अवैध धन उगाही का बना रहें थे दबाव, मुख्यमंत्री योगी से निष्पक्ष जांच की मांग की

खनन अधिकारी अनंत सिंह वर्मा खुद क्या रहें अवैध खनन, जिले में चला रहें सिंडीकेट

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में अवैध खनन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी क्रम में रविवार को नया विवाद तब खड़ा हो गया, जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश जायसवाल ने खनन अधिकारी अनंत सिंह वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि फतेहपुर सरैया घाट पर खनन की जांच के दौरान अधिकारी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं और अवैध उगाही का दबाव बनाया जा रहा है।राकेश जायसवाल का कहना है कि खनन अधिकारी अनंत सिंह वर्मा ने हाल ही में घाट का निरीक्षण किया, जहां ओवरलोड मिलने पर एक ट्रक का चालान किया गया। जायसवाल ने आरोप लगाया कि पूर्व खनन अधिकारी राजनयन वर्मा और कुछ अन्य लोग मिलकर घाटों का संचालन करते रहे हैं तथा अनंत सिंह वर्मा उन्हीं के रिश्तेदार होने के कारण अन्य ठेके बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, “मिट्टी का खनन मात्र 10 बीघा का है, लेकिन सैकड़ों बीघा में खनन हो रहा है। कई ट्रक प्रतिदिन घाट से निकलते हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं होती।”

जायसवाल ने यह भी दावा किया कि उनके ऊपर दर्ज मुकदमा सोची-समझी साजिश का हिस्सा है ताकि वे घाट से हट जाएँ और एक ही समूह का वर्चस्व बन जाए। उन्होंने कहा कि उनकी कभी भी अनंत सिंह वर्मा से मुलाकात नहीं हुई, फिर भी उन पर झूठा आरोप लगाकर फँसाने की कोशिश की जा रही है। राकेश जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि राजनयन वर्मा कई जिलों में घाटों का संचालन करवाते हैं और अयोध्या में संपत्तियों के कार्य से भी जुड़े हैं।उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि तथ्य सामने आ सकें। उन्होंने दावा किया कि पहले एक लाख रुपये प्रतिमाह की उगाही होती थी और अब तीन लाख रुपये की मांग की जा रही है। जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच कराने की अपील की।

उधर, खनन विभाग के संबंधित अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर किसी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी। अयोध्या में बालू खनन को लेकर लगातार विवाद जारी है और आरोप-प्रत्यारोप के चलते मामला और पेचीदा होता जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें