Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या में ‘डिटेलिंग सेव’ का नया आउटलेट शुरू, अब पुरानी गाड़ियां बनें : हनुमानगढ़ी के संत राजू दास महाराज ने किया उद्घाटन; दोपहिया-चारपहिया वाहनों की आधुनिक डिटेलिंग सुविधा, शुरुआती ग्राहकों

अयोध्या में ‘डिटेलिंग सेव’ का नया आउटलेट शुरू, अब पुरानी गाड़ियां बनेंगी नई जैसी

हनुमानगढ़ी के संत राजू दास महाराज ने किया उद्घाटन; दोपहिया-चारपहिया वाहनों की आधुनिक डिटेलिंग सुविधा, शुरुआती ग्राहकों के लिए विशेष छूट का ऐलान

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में अब पुरानी गाड़ियों को नया जैसा बनाने की आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो गई है। अयोध्या बाईपास स्थित प्रिया बैटरी के बगल, पंचशील होटल के पास ‘डिटेलिंग सेव’ का नया आउटलेट खोला गया है। इस शॉप का उद्घाटन हनुमानगढ़ी के संत राजू दास महाराज ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के अवसर पर संत राजू दास महाराज ने एकमजोत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा उन पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोगों के लिए उपयोगी है और सनातन संस्कृति की भावना के साथ समाज की सेवा का भी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में इस तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को अपनी पुरानी गाड़ियों को नया जैसा बनाने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।शॉप के संचालक एकमजोत सिंह ने बताया कि ‘डिटेलिंग सेव’ के देशभर में 70 से अधिक आउटलेट हैं और अयोध्या में यह पहला आउटलेट खोला गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस तरह की सेवा के लिए लोगों को लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगते थे। अब अयोध्या में ही बेहतर और आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि उनकी शॉप पर दोपहिया और चारपहिया सभी प्रकार के वाहनों की डिटेलिंग कर उन्हें लगभग नया जैसा बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘डिटेलिंग सेव’ दिल्ली की फ्रेंचाइजी है, जिसे उन्होंने लिया है। साथ ही वे पिछले 10 वर्षों से व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने अनुभव के आधार पर बेहतर सेवा देने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि ग्राहक की गाड़ी को उसी तरह चमकदार और आकर्षक बनाया जाएगा, जैसे वह शोरूम से नई निकलकर आती है।एकमजोत सिंह ने बताया कि अयोध्या में इस प्रकार की सेवा पहली बार शुरू की गई है। अभी तक यहां इस तरह का कार्य कोई नहीं कर रहा था। उन्होंने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने यह भी बताया कि ग्राहकों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर भी चल रहा है। पहले 20 वाहनों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जबकि उसके बाद 50 वाहनों तक 10 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें