Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: निष्काम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पुरुषोत्तमदास को संतों-श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि

बमबम यादव

Mon, Oct 14, 2024

नौ दिवसीय आचार्य स्मृति पर्व का हुआ समापन हुआ

अयोध्या। निष्काम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं दिग्गज संत आचार्य पुरुषोत्तमदास रामायणी 14वीं पुण्यतिथि पर खूब याद आए। मंगलवार को सुबह से ही ट्रस्ट के सभागार में आचार्य को नमन करने का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धांजलि देने वालों में रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजयशरण, नागा रामलखनदास, तुलसी छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दनदास, बधाईभवन के महंत राजीवलोचनशरण, करतलिया भजनाश्रम के महंत रामदास त्यागी, श्रृंगारकुंज के महंत हरिभजनदास, जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाषचंद्र त्रिपाठी, रत्नेश मिश्र रज्जू आदि सहित बड़ी संख्या में संत एवं विशिष्ट जन शामिल रहे। आचार्य के उत्तराधिकारी महंत रामचंद्रदास ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया और विश्वास दिलाया कि श्रद्धेय गुरु ने गो-सेवा, संत-सेवा, पौधारोपण, उपासना आदि की जिस परंपरा की नींव डाली थी, ट्रस्ट उसे निरंतर ऊंचाई प्रदान कर रहा है। निष्काम सेवा ट्रस्ट में नित्य शताधिक भिक्षुओं को भोजन-जलपान कराए जाने के साथ साधना में रमे दर्जनों संतों के योगक्षेम का निर्वहन किया जाता है।इसी के साथ निष्काम सेवा ट्रस्ट में सोमवार को नौ दिवसीय आचार्य स्मृति पर्व का समापन हुआ। शुक्ल प्रतिपदा से ही ट्रस्ट का आगार रामचरितमानस के पारायण से गुलजार था। पारायण में 51 साधक शामिल थे। शनिवार को पारायण की पूर्णाहुति के साथ आचार्य विग्रह का अभिषेक किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें