Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

शिद्दत से शिरोधार्य हुए महंत बलराम शरण महाराज : 18वीं पुण्यतिथि महाेत्सव पर संतों का हुआ समागम

शिद्दत से शिरोधार्य हुए महंत बलराम शरण महाराज

18वीं पुण्यतिथि महाेत्सव पर संतों का हुआ समागम

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत जुटें रामनगरी के विशिष्ट संत

अयाेध्या। रामनगरी के माता कौशल्या के ऐतिहासिक महल रंग महल के पूर्वाचार्य महंत बलराम शरण को उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के संतों-महंतों ने उनके चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। मंदिर के वर्तमान महंत राम शरण दास जी महाराज ने अतिथियों को परंपरागत स्वागत कर पीठ की परंपरा के विकास का संकल्प दोहराया।महंत राम शरण दास जी महाराज ने कहा कि रंग महल का श्रीराम और रामायण काल से अभिन्न संबंध है। माता कौशल्या ने यह महल श्रीसीता सहित चारो महारानी को मुंह दिखाई में दिया था। मंदिर के वर्तमान भवन की स्थापना पूज्य स्वामी सरयू शरण जी महाराज ने करीब 350 साल पहले की थी। आज भी उनके पद अयोध्या के मंदिरों की उत्सव की शान है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पूज्य महंत बलराम शरण जी महाराज श्रीहनुमान के परम भक्त थे। उनकी श्री हनुमान की उपासना विशिष्ट थी। उन्होंने आजीवन साधु, गो और संत सेवा की। रंग महल और उसकी परपंराओं की रक्षा और विकास में उनका खास योगदान है। पीठ के वर्तमान महंत रामशरण दास महाराज जी इस परंपरा को और समृद्ध कर रहे हैं। संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने कहा कि रंग महल हमेशा से ही भगवान श्रीराम की रसिक भाव से उपासना का प्रमुख केंद्र रहा। आये हुए अतिथियों का स्वागत पुजारी साकेत दास, राहुल दास व छोटू भैया ने किया। पुण्यतिथि पर मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीअर्जुनद्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य,लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, तुलसी छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास, बावन मंदिर महंत वैदेहीवल्लभ शरण, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह,सरपंच रामकुमार दास, हिंद केसरी हरि शंकर दास के उत्तराधिकारी महंत बाबा बलराम दास, गहोई मंदिर के महंत रामलखन शरण,महंत अवधकिशाेर शरण, महंत रामलाेचन शरण, महंत मनीष दास, महंत शशिकांत दास, महंत प्रियाप्रीतम शरण, महंत संदीप दास, महंत प्रियाशरण, महंत निर्मल शरण, महंत राजीवलाेचन शरण, महंत उत्तम दास, महंत भूषण दास, महंत उद्धव शरण, महंत गणेशानंद, पुजारी रमेश दास, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, विधायक वेद गुप्ता, कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह, नीलेश सिंह, महेंद्र त्रिपाठी,प्रियेश दास आदि माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें