Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

हनुमानगढ़ी के पूर्व सरपंच को संतों ने किया नमन : समाजवादी संत सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे व हनुमानगढ़ी के महंत बाबा भवनाथ दास महाराज काे संताें ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

हनुमानगढ़ी के पूर्व सरपंच को संतों ने किया नमन

समाजवादी संत सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे व हनुमानगढ़ी के पूर्व सरपंच महंत बाबा भवनाथ दास महाराज काे संताें ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

गुरुदेव अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे, जाे गाै और संत सेवी थे उनके अंदर संतत्व के सारे गुण रहे: महंत रमेश दास

अयोध्या। समाजवादी संत सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे व हनुमानगढ़ी के पूर्व सरपंच महंत बाबा भवनाथ दास महाराज काे संताें ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अवसर उनकी प्रथम पुण्यतिथि महाेत्सव का रहा। जाे उनके नजरबाग स्थित आश्रम में निष्ठापूर्वक मनाई गई। साेमवार काे मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में अयाेध्यानगरी और हनुमानगढ़ी के संत-महंत, नागातीताें ने साकेतवासी महंत के चित्रपट पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही साथ उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। उनके शिष्य समाजवादी संत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महंत रमेश दास महाराज ने पधारे हुए संत-महंत, नागातीत का स्वागत-सम्मान कर, भेंट-विदाई दिया। पुण्यतिथि पर संत-महंत, भक्तजनों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।। इस मौके पर महंत रमेश दास ने कहा कि आज उनके गुरुदेव साकेतवासी महंत बाबा भवनाथ दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि महाेत्सव पर हनुमानगढ़ी समेत रामनगरी के संत-महंत, नागातीत सम्मिलित हुए। जिन्हाेंने गुरुदेव के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। गुरुदेव अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे। जाे गाै और संत सेवी थे। उनके अंदर संतत्व के सारे गुण रहे। अयोध्या के सभी संत-महंत उनका आदरपूर्वक सम्मान करते थे। वह हमारे बीच में नही हैं। लेकिन उनकी यश और कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। गुरुदेव के बतलाए हुए मार्ग का अनुसरण कर मैं आगे बढ़ रहा हूं। आश्रम अपने उत्तराेत्तर समृद्धि की ओर अग्रसर है। उसके सर्वांगीण विकास हेतु मैं कृत-संकल्पित हूं। मठ में गाै, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा पहले की भांति सुचार रूप से चल रही है। पुण्यतिथि पर निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरली दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निर्माेही अखाड़ा महंत दिनेंद्र दास, महंत गाैरीशंकर दास, निर्वाणी अनी के महासचिव महंत नंदराम दास, बाबा केशव दास, वैद्यजी का मंदिर के महंत राजेंद्र दास, पहलवान राजेश दास, पहलवान मनीराम दास, नागा आनंद दास, पुजारी उपेंद्र दास, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास, नागा कृष्ण कुमार दास, पहलवान राकेश दास व मनाेज दास, महंत विनाेद दास, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व एम एलसी विशाल वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, राजबली इंटर कालेज के प्रबंधक रवि यादव आदि संत-महंत, नागातीत और विशिष्टजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें